GeneralLatestLucknowNewsPoliticsTOP STORIESUttar Pradeshराजनीति

उप मुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं

Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya listened to the problems of the complainants

लखनऊ: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर आयोजित Janta Darshan  कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता दर्शन व अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किया जाये। जनता दर्शन के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आये जन सामान्य से उप मुख्यमंत्री ने स्वयं आवेदन प्राप्त कर, उनकी समस्याओं को पूछा तथा आश्वस्त किया कि, आपकी समस्या निस्तारण को, हर सम्भव प्रयास करके निराकरण कराया जायेगा। जिससे आप लोगों को बार-बार न दौड़ना पड़े।

Also Read

Supertech Twin Towers Demolished in Few Seconds



सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि, उनका नियमानुसार निर्धारित अवधि में निस्तारण करायें

बताते चले कि केशव प्रसाद मौर्य ने फरियादियों से कहा कि, आप लोग अपने क्षेत्रान्तर्गत होने वाले समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपना आवेदन देते हुए समस्या से अवगत करायें। जिससे आपको दूर तक नहीं दौड़ना पड़ेगा और आपकी समस्या का शीघ्रता के साथ नियमानुसार निस्तारण भी किया जायेगा। मौर्य ने पत्रों का संज्ञान लेते हुए, सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि, उनका नियमानुसार निर्धारित अवधि में निस्तारण करायें। जिससे किसी भी फरियादी को बेवजह परेशान न होना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि समस्या का निदान सही और पारदर्शिता के साथ हो। जिससे किसी प्रकार की कोई पुनः शिकायत प्राप्त होने की सम्भावना न रहे।



जनता दर्शन में सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं

केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी फरियादी को एक ही समस्या के लिए बार-बार आवेदन न देना पड़े, इसलिए समस्या का निदान भी समयान्तर्गत किया जाये। इसी के साथ जनता दर्शन में सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। जनता दर्शन कार्यक्रम में भारी भीड़ रही। प्रदेश के लगभग २ दर्जन ज़िलों से आये लोगों ने उप मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करते हुए, अपनी समस्याएं रखीं। कई मामलों में उपमुख्यमंत्री ने सम्बंधित ज़िलों के जिलाधिकारियों, व उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध मे वार्ता भी की। इसके बाद फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा। News of India (Agency)

Also Read 

Bilkis Bano Case के दोषियों को जेल जाने से ही लोगों का न्यायपालिका पर भरोसा बहाल हो पाएगा- शाहनवाज़ आलम



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *