HealthLatestLucknowNewsTOP STORIESUttar Pradesh

Deputy Chief Minister did surprise inspection of Rani Laxmi bai Joint Hospital

उपमुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Lucknow: उत्तर प्रदेश के Deputy CM ब्रजेश पाठक आज कल चिकित्सा व्यवस्था के सुधार को लेकर काफ़ी प्रयत्नशील हैं। इसी क्रम में लगातार उपमुख्यमंत्री औचक निरिक्षण कर अस्पातालों का जायज़ा लेते हुए चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने की दिशा में कार्यरत हैं। इसी व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री ने लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त अस्पताल का औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में जनस्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सालय में व्यवस्थाओं की गुणवत्ता तथा चिकित्सा कार्मिकों के कार्य व्यवहार का जायज़ा लिया। उन्होंने अस्पताल में साफ़-सफ़ाई को लेकर मिली कमी पर संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि, अस्पताल परिसर को साफ़-सुथरा रखा जाये।

Also Read

मरीज़ों को मिल रही चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में भी जानकारी ली

उपमुख्यमंत्री ने Surprise Inspection के दौरान अस्पताल के ओपीडी का भी किया निरीक्षण। उन्होंने पर्चा काउंटर इत्यादि का निरीक्षण कर निर्देशित किया कि, अस्पताल में भीड़ न लगने पाए इसके लिए हमेशा सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि, अस्पताल में आए हुए मरीज़ों को गंभीरता से लेते हुए, उन्हें समुचित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाए। अस्पताल में आए हुए मरीज़ों एवं भर्ती मरीज़ों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल एवं मरीज़ों को मिल रही चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में भी जानकारी ली।

Also Read

किसी भी मरीज़ को निराश न किया जाए - Deputy CM Brijesh Pathak

प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इसको लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जनस्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लेने के लिए निरंतर प्रदेश के चिकित्सालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, किसी भी मरीज़ को निराश न किया जाए। उपलब्ध संसाधनों का पूर्णतया उपयोग करते हुए मरीज़ों की हर संभव मदद की जाए। News of India (Agency)

Also Read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *