GeneralHealthLatestLucknowNewsTOP STORIESUttar Pradesh

Hotel Levana Fire लखनऊ में हुआ एक बड़ा हादसा

A major accident occurred due to fire at Lucknow Hotel Levana

Lucknow: हजरतगंज के होटल लेवाना (Hotel Levana Fire) में आज सुबह अचानक लगी आग के चलते 5 लोगों की मौत हुई और कई लोगों के झुलस कर घायल होने से शासन एवं प्रशासन सकते में आ गया। घटना स्थल पर पहुंची अग्निशमन दस्ते की 15 दमकल गाड़ियां, जिन्होंने आग पर काबू पाया। इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना को संज्ञान लेकर तुरंत जांच के दिए आदेश। हालांकि प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने घटना की जांच हेतु लखनऊ के अधिकारियों जिनमे पुलिस आयुक्त एस० बी० शिराडकर एवं लखनऊ मंडलायुक्त श्रीमती रोशन जैकब को टीम गठित करते हुए शासन को तत्काल आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Also Read

Teacher’s Day पर पर्यटन मंत्री ने शिक्षकों को दी बधाई



शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की सम्भवना

बता दें कि सोमवार की सुबह लखनऊ के हज़रत गंज स्थित होटल लेवाना में भीषण आग के चलते 5 लोगों की मौत हो गयी और कई घायल हुए। जिससे लखनऊ का शासन प्रशासन सकते में आ गया। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना को संज्ञान में लेते हुए तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया। घटना स्थल के रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया और 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने का प्रयास किया गया। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया संभावना है कि, शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। पहले तल पर बैंक्वेट है। जहां 35-40 से ज़्यादा लोग थे। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

 



होटल का निर्माण भी आवासीय नक्शे पर किया गया है

देखने वाली बात यह है कि इतने पॉश क्षेत्र में ऐसी दुर्घटना हुई कैसे एक एक बड़ा सवाल है। Hotel Levana Fire में सुरक्षा मानकों की खुल कर धाज्जियाँ उड़ाई जा रही थीं जिसके चलते इतनी बड़ी दुर्घटना सामने आयी। इसका ज़िम्मेदार कौन है ? वहीँ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष इन्द्र मणि त्रिपाठी मौक़े पर पहुंचे, उन्होंने माना कि, इस होटल का निर्माण भी आवासीय नक्शे पर किया गया है। जिसके चलते लेवाना होटल के मालिक राहुल अग्रवाल और रोहित अग्रवाल पर हज़रत गंज कोतवाली में मुक़दमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Also Read

Teacher’s Day पर पर्यटन मंत्री ने शिक्षकों को दी बधाई



उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री योगी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों से डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय पहुंचकर घायलों से उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके समुचित व निःशुल्क उपचार के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ तथा मण्डलायुक्त लखनऊ को प्रकरण की जांच कर तत्काल आख्या शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।



वाराणसी कमिश्नरेट ने भी लखनऊ होटल अग्निकांड के बाद एडवाइजरी जारी की

वाराणसी कमिश्नरेट ने लखनऊ होटल अग्निकांड के बाद एडवाइजरी जारी कर दिए निर्देश। जिसमें कमिश्नरेट के सभी होटल, निजी अस्पतालों की जांच होगी। होटल, अस्पताल में इमरजेंसी एग्जिट, फायर एनओसी की जांच होगी साथ ही फायर उपकरणों की भी जांच होगी। अग्निशमन विभाग निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी ऑडिट करेगा। अग्निशमन विभाग, ज़िला एवं पुलिस प्रशासन संयुक्त अभियान चलाएगा।

Also Read

अब Aadhaar Number link होगा Voter list से



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेवाना होटल में लगी भीषण आग पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “लखनऊ के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है। मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूँ।”



अग्निशमन दस्ते के 4 कर्मचारी भी घायल

बताया यह भी जा रहा है कि दुर्घटना में अग्निशमन दस्ते के 4 कर्मचारी भी घायल हुए जिसमें रोहित, बट्टू लाल, प्रदीप मौर्या, चंद्रेश यादव शामिल हैं। प्रदेश की राजधानी में हुई इतनी बड़ी दुर्घटना में हुई चूक पर सवालिया निशान खड़ा होता है। इसके पीछे जो भी भ्रष्ट अधिकारी हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में जनता को इतनी बड़ी दुर्घटना का सामना न करना पड़े। News of India (Agency)

Also Read

मनरेगा(MNREGA) में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी-उपमुख्यमंत्री मौर्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *