GhazipurLatestLucknowNewsPoliticsTOP STORIESUttar Pradeshप्रदेशराजनीति

अक्टूबर में हो सकता है Purvanchal Express Way का लोकार्पण – मुख्यमन्त्री योगी

Purvanchal Express Way may be inaugurated in October - CM Yogi

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार शाम को सोशल मीडिया वार्तालाप कार्यक्रम में घोषणा करते हुए बताया कि, "लखनऊ से गाजीपुर तक बन रहे Purvanchal Express Way का काम लगभग पूरा हो गया है। इसका अक्टूबर में किसी दिन लोकार्पण कर दिया जाएगा।"

Also Read 



कानपुर और आगरा में Metro Rail का भी संचालन नवंबर माह से शुरू कर दिया जाएगा।

लखनऊ से गाजीपुर तक बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा हो गया है। इसका अक्तबूर में किसी दिन लोकार्पण कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार शाम को सोशल मीडिया वार्तालाप कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि, "यूपी को देश का अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य है। इसे हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कानपुर और आगरा में Metro Rail का भी संचालन नवंबर माह से शुरू कर दिया जाएगा।

Also Read 



कानून व्यवस्था में सुधार के साथ सरकार बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार मुहैया करा रही है

मुख्यमंत्री आवास से कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में वातावरण बदला हुआ है। बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ सबको मिल रहा है। प्रदेश के नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति अत्यन्त संवेदनशील है। कानून व्यवस्था में सुधार के कारण ही प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। सरकार बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार मुहैया करा रही है।

Also Read 



बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी दिसंबर तक संभावित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया से वार्तालाप में यह भी कहा कि, "Buldenkhand Express Way  का निर्माण भी दिसंबर तक संभावित है। उधर, मेरठ और दिल्ली के बीच RRTS का विकास किया जा रहा है। बैठक में एसीएस नवनीत सहगल, संजय प्रसाद सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Also Read 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *