DelhiDelhiGeneralHealthLatestLucknowNewsTOP STORIESदेशप्रदेश

भारत में Covid-19 ख़त्म नहीं होगा: Chief Scientist (WHO)

Corona will not end, India will not get rid of it soon: Chief Scientist (WHO)



Corona Update

नई दिल्ली: कोरोना(Covid-19) महामारी का अंत इतना आसान नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की Chief Scientist Dr. Soumya Swaminathan का कहना है कि, भारत में कोविड-19 एक तरह से महामारी के स्थानिकता के चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां निम्न या मध्यम स्तर का संक्रमण जारी है। स्थानिक अवस्था तब होती है जब कोई आबादी वायरस के साथ रहना सीखती है। यह महामारी के चरण से बहुत अलग है, जब वायरस आबादी पर हावी हो जाता है। Co-Vaccine को मंजूरी दिए जाने के संबंध में Dr. Soumya Swaminathan ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि WHO का तक़नीक़ी समूह Co-Vaccine को उसके अधिकृत टीकों में शामिल करने की मंजूरी देने के लिए संतुष्ट होगा और सितंबर माह के मध्य तक ऐसा हो सकता है।

Also Read



वर्ष 2022 के अंत तक देशों में हालात वापस सामान्य हो सकते हैं।

स्वामीनाथन ने जानकारी देते हुए कहा कि, 'हम शायद एक तरह की स्थानिकता के चरण में प्रवेश कर रहे हैं, जहां निम्न स्तर का संचरण या मध्यम स्तर का संचरण जारी है, हालांकि हम उस प्रकार की जबरदस्त वृद्धि और हालात नहीं देख रहे हैं जैसे हमने कुछ महीने पहले देखे थे।
जहां तक ​​भारत का सवाल है, ऐसा जान पड़ता है कि जो हो रहा है, वो भारत के आकार और देश के विभिन्न हिस्सों में जनसंख्या की विविधता और प्रतिरक्षा की स्थिति के कारण है। यह बहुत संभव है कि यह उतार-चढ़ाव की स्थिति इसी तरह जारी रह सकती है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए यह भी बताया कि वर्ष 2022 के अंत तक 'हम उस स्थिति में होंगे कि हम 70 प्रतिशत तक टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे और फिर देशों में Covid-19 से हालात वापस सामान्य हो सकते हैं।



हमें सावधान रहने की ज़रूरत है, बच्चे संक्रमित हो सकते हैं।

बच्चों में कोविड-19 के प्रसार पर Dr. Soumya Swaminathan ने कहा कि "माता-पिता को घबराने की ज़रूरत नहीं है।" उन्होंने कहा कि, 'हम सीरो सर्वेक्षण को देखें और हमने अन्य देशों से जो सीखा है, उससे पता चलता है कि यह संभव है कि बच्चे संक्रमित हो सकते हैं। हालांकि, अधिकतर बच्चों को सौभाग्य से बहुत हल्की बीमारी होती है।

हमें सावधान रहने की ज़रूरत है, Covid-19 नियमों का पालन करते रहें।

Also Read 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *