BiharLatestTOP STORIESप्रदेश

बिहार: महिला कॉन्स्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बिहार/पश्चिमी चंपारण: पश्चिमी चंपारण ज़िले के बलथर थाने में कार्यरत एक महिला सिपाही ने गले मे फंदा डालकर आत्महत्या(Suicide) कर ली। जिसको लेकर पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह घटना शुक्रवार दोपहर की बताई गई है। मृत महिला सिपाही गया ज़िले के चंदरौती थानाक्षेत्र के चौराही गांव निवासी अमित कुमार की पुत्री मधु कुमारी (21) बताई गयी है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली।

Also Read

लौरिया थाना से बलथर थाने में बतौर कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर आई थी

जानकारी के अनुसार, मृत महिला सिपाही 12 दिन पूर्व लौरिया थाना से बलथर थाने में बतौर कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर आई थी। शुक्रवार की सुबह सब कुछ ठीक ठाक था। दिन में साढ़े तीन बजे के करीब थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा को सूचना मिली कि महिला सिपाही का रूम अंदर से बंद है। आवाज देने पर कुछ जवाब भी नहीं मिल रहा है।



थाने पर अफ़रातफ़रीह का माहौल

किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर महिला सिपाही का शव गले मे दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस द्वारा शव को फंदे से नीचे उतारा गया। घटना के बाद थाने पर अफ़रातफ़रीह का माहौल बन गया। साथ मे कार्यरत महिला सिपाहियों ने बताया कि मृतक की शादी मई महीने में होनी थी। एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

Also Read

मामला: पारिवारिक विवाद

प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लगता है। जिसके चालते आत्महत्या(Suicide) की गयी। SFL की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है, अन्य विंदुओं पर भी जांच चल रही है।

Report

किशोर कुमार (संवाददाता)
G News Networks (GNN)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *