LatestLucknowNewsTOP STORIESUttar Pradeshप्रदेश

लखनऊ: BJP MP(कौशल किशोर) के पुत्र पर जानलेवा हमला

उत्तरप्रदेश/लखनऊ: राजधानी(Lucknow) में मड़ियांव छठा मील के पास मंगलवार की देर रात लगभग दो बजे Mohanlalganj BJP MP Kaushal Kishore व विधायक जय देवी के बेटे आयुष किशोर (आयु 30 वर्ष) पर हुई फायरिंग। आयुष छठा मील में अपने साले के साथ देर रात टहलने निकले थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उन्हें गोली लग गई। सांसद पुत्र पर हमला होने से पुलिस महकमा तुरंत कार्यवाही में लग गया। आनन फ़ानन में आयुष को लखनऊ ट्रामा सेण्टर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहाँ उपचार के बाद आयुष को अस्पताल से छुट्टी देते हुए घर भेज दिया गया।

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात आयुष को सीने में गोली मारी गई थी। हालंकि, उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर सांसद कौशल किशोर और पुलिस के आला अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे। पुलिस मामले की गंभीरता देखते हुए तुरंत जांच की कार्यवाही में जुट गयी। वहीँ जांच के बाद जो तथ्य सामने आये वह चौकाने वाले थे।

 

Read 

अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन महासंघ ने शहीद चंद्रशेखर आजाद का 90वां बलिदान दिवस मनाया गया

दुश्मनी के चलते खुद ही रची थी हमले की साज़िश

पुलिस ने दावा किया है कि आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए अपने साले आदर्श से अपने ऊपर फायरिंग करवाई थी। पुलिस ने आदर्श को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की तो आदर्श ने बताया कि "आयुष ने आपसी दुश्मनी के चलते चन्दन गुप्ता, प्रदीप सिंह और मनीष जायसवाल को फंसाने के लिए स्वयं पर हमला कराया। जिससे कि वह अपनी दुश्मनी का बदला ले सके। मैंने खुद आदर्श पर आगे से गोली मारी थी। " आदर्श के पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।



लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि यह घटना मंगलवार रात के करीब 2:10 बजे हुई। पहले बताया गया था कि सांसद के बेटे पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई। अब तक की जांच में पता चला है कि सांसद के बेटे के कहने पर उसके साले ने गोली चलाई। उन्होंने बताया कि जिस असलहे से गोली चली थी, उसे पुलिस ने रिकवर कर लिया है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पिछले साल सांसद के बेटे ने लव मैरिज किया था। उसके बाद से वह अपने पिता से अलग रह रहे थे। घटना को लेकर अभी तहकीकात जारी है।

Also Read

जुगल किशोर सर्राफा शोरूम में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश

BJP MP(सांसद) कौशल किशोर ने इस मामले में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि यह कहा जा रहा है कि जब वारदात हुई तो आयुष का साला साथ में था। उन्होंने बताया कि आयुष ने लव मैरिज की थी, इसलिए हमने उससे नाता तोड़ दिया था। उसने आत्महत्या की धमकी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *