LatestLucknowTOP STORIESदेशप्रदेश

खालिस्तान समर्थक आतंकवादी गिरफ्तार

लखनऊ: खालिस्तान समर्थक आतंकवादी लखनऊ में गिरफ्तार किया गया। Lucknow Police Commissionerate द्वारा अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना विकास नगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, थाना विकास नगर पुलिस टीम, थाना स्टेट स्पेशल सेल अमृतसर (पंजाब), क्राइम ब्रांच लखनऊ के जॉइंट ऑपरेशन के द्वारा दिनांक 08/02/2021 को वांछित अभियुक्त जगदेव सिंह उर्फ़ जग्गा पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी फ़तेहगढ़ सबरा, थाना ज़ीरा, जिला फ़िरोज़पुर(पंजाब) को शाम क़रीब 4 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसको खालिस्तान समर्थक बताया जा रहा है।

अभियुक्त जगदेव सिंह उर्फ़ जग्गा के विरुद्ध पंजाब में अपराध संख्या 06/2021 धारा 25 आर्म्स एक्ट व् धारा 109/115/120/121/121A/124A/153A/153B आई०पी०सी० के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त जगदेव सिंह उर्फ़ जग्गा के विरुद्ध माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा गिरफ्तारी का वारंट भी दिनांक 07/02/2021 को निर्गत किया गया है। जगदेव सिंह उर्फ़ जग्गा पर 2019 व 2020 में भी कई अभियोग पंजीकृत हैं।

बताया जा रहा है कि अभियुक्त का सम्बन्ध खालिस्तान समर्थक आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा एवं मल्तानी सिंह व् अन्य राष्ट्र विरोधी तत्वों से है। परमजीत सिंह पम्मा इस समय इंग्लैंड में व् मल्तानी सिंह जर्मनी में रहकर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। यह लोग पंजाब में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां, आतंक को बढ़ावा देने के प्रयास में हैं तथा शान्ति एवं धार्मिक सहिष्णुता को छिन्न भिन्न करने के प्रयास में कार्यरत हैं।

विदेश में रहने वाले राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा जगदेव सिंह उर्फ़ जग्गा एवं जगरूप सिंह को किसी बड़ी राष्ट्र विरोधी गतिविधि को कारित करने के लिए तैयार किया गया है। इन लोगों को विभिन्न माध्यम के ज़रिये असलहा व् कारतूस खरीदने के लिए पैसा भी उपलब्ध कराया गया है। इन पैसों से जगदेव सिंह व् जगरूप सिंह द्वारा मध्य प्रदेश में असलहे व् कारतूस खरीदे गए हैं।

पंजाब पुलिस के द्वारा जगरूप सिंह को दिनांक 07/02/2021 को असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। अभियुक्त जगदेव सिंह उर्फ़ जग्गा को Lucknow Police Commissionerate की लखनऊ पुलिस व Punjab Police ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस गिरफ्तारी से किसी बड़ी अप्रिय घटना के होने को रोकने में भी सफलता प्राप्त हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, थाना विकास नगर, लखनऊ।
उ०निरि० विजय सिंह, थाना विकास नगर, लखनऊ।
उ०निरि० संतोष कुमार सिंह क्राइम ब्रांच, कमिश्नरेट लखनऊ।
उ०निरि० धर्मेंद्र सिंह चौहान, क्राइम ब्रांच, कमिश्नरेट लखनऊ।
उ०निरि० विश्वनाथ प्रताप सिंह, क्राइम ब्रांच, कमिश्नरेट लखनऊ।
हे०का० विजय यादव, क्राइम ब्रांच, कमिश्नरेट लखनऊ।
हे०का० राजीव कुमार पांडेय, क्राइम ब्रांच, कमिश्नरेट लखनऊ।
हे०का० 1845 राजनाथ सिंह, थाना विकास नगर, लखनऊ।
का० अतुल पांडेय, सर्विलांस क्राइम ब्रांच, कमिश्नरेट लखनऊ।
का० राजीव कुमार, सर्विलांस क्राइम ब्रांच, कमिश्नरेट लखनऊ।
निरि० इन्द्रदीप सिंह 1396/जीेएसपी, थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर, पंजाब।
उ०नि० हरप्रीत सिंह, 80 /बीआर, थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर, पंजाब।
उ०नि० परमिंदर सिंह, 5168 /आईएनटी, थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर, पंजाब।
परमजीत सिंह 563/एएसआर, थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर, पंजाब।
ए०एस०आई० जगदीप सिंह, 5/423 थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर, पंजाब।
हे०का० जगजीत सिंह, 9/1570, थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर, पंजाब।
हे०का० जीउन सिंह 9/07, थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर, पंजाब।
का० प्रभदीप सिंह 9/688, थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर, पंजाब।
का० जगजीत सिंह 9/696, थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर, पंजाब।
का० गुरुवेंद्र सिंह 9/2085, थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर, पंजाब।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *