FatehpurGeneralLatestLucknowNewsPoliticsTOP STORIESUttar Pradeshराजनीति

(Jail) मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने “बदलती जिंदगी-ज़िला कारागार फ़तेहपुर” पुस्तक का विमोचन किया

Dharamveer Prajapati authored the book "Badalti Zindagi - District Jail Fatehpur" released

Lucknow: उ0प्र0 के कारागार एवं होमगार्डस राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति  ने कहा कि, प्रदेश के कुछ जनपदों में कैदियों की ओवरक्राउडिंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नयी जेलों का निर्माण कराया जायेगा। इसके साथ ही प्रदेश की जेलों को और सुरक्षित बनाने के साथ ही खान-पान की व्यवस्था बेहतर बनाया जायेगा। श्री प्रजापति ने कहा कि प्रदेश में 10 ऐसे जनपद है जहां पर कारागार का निर्माण होना है। जल्द ही 10 जनपदों को जेल की उपलब्धता हो जायेगी। उन्होने बताया कि, (Jail) जेल निर्माण हेतु ज़मीनों का अधिग्रहण किया जा चुका है। नई जेलों के निर्माण से कुछ जेलों की ओवर क्राउडिंग की समस्या दूर हो सकेगी।

Also Read 

मुख्यमंत्री ने सूखे की स्थिति के आकलन के लिए Survey के दिए निर्देश

कारागार में शिक्षा एवं संस्कृति को एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है

बता दें कि, कारागार मंत्री ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला कारागार फ़र्रुख़ाबाद को मिले हुये 05 स्टार प्रमाण पत्र को स्वीकार किया। यह प्रमाण पत्र जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुन्द ने मंत्री को भेंट किया। इस मौक़े पर जेल अधीक्षक फ़तेहपुर द्वारा लिखित पुस्तक "बदलती जिंदगी-ज़िला कारागार फ़तेहपुर" का विमोचन भी किया। उद्गार व्यक्त करते हुये मंत्री ने कहा कि, इस पुस्तक से दूसरे जेल अधीक्षकों को प्रेरणा मिलेगी। जेल (Jail) अधीक्षक फतेहपुर ने मंत्री को अवगत कराया कि, वर्तमान समय में कारागार सुधार गृह के रूप में तबदील हो चुकी है। हमारा प्रयास है कि बंदी जेल में निरूद्ध रहते हुये कुछ अच्छा सीखे और अपने विचारों में परिवर्तन कर सके। इसी उद्देश्य के साथ कारागार में शिक्षा एवं संस्कृति को एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है।

Also Read 

Free Health Camp में 80 लोगों ने कराई जांच

बन्दियों को कौशल विकास से भी जोड़ा जा रहा है

धर्मवीर प्रजापति ने आगे बताया कि, जेलों की व्यवस्था में लगातार बदलाव हो रहा है। बन्दियों को कौशल विकास से भी जोड़ा जा रहा है। बन्दियों के बच्चों की पढ़ाई हेतु अध्यापकों की व्यवस्था अलग से की गई है। उन्होने बताया कि उनके प्रयत्नों से ही 81 वर्ष पुराना जेल मैन्युअल संशोधित किया गया। प्रधानमंत्री ने भी मन की बात में उ0प्र0 के जेल की चर्चा की एवं मुख्यमंत्री का कारागार एवं होमगार्डस विभाग को पूरा स्नेह एवं आशीर्वाद भी लगातार प्राप्त हो रहा है। इसके लिए विभाग उनकों आभार व्यक्त करता है। मंत्री ने जेल (Jail) अधीक्षक फर्रूखाबाद की सराहना करते हुए, उन्हें भगवान श्री कृष्ण का चित्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। News of India (Agency)

Also Read

इलाहाबाद हाईकोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए इत्र कारोबारी पीयूष जैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *