AllahabadHealthLatestLucknowNewsTOP STORIESUttar Pradeshप्रदेश

Prayagraj प्रशासन की लापरवाही ले सकती है कई मासूमों की जान

Negligence of Prayagraj administration can take the lives of many innocent people

प्रयागराज : ग्राम मानपुर, विकास खंड जसरा, तहसील बारा जनपद Prayagraj में जलभराव की गंभीर समस्या विगत 5 वर्षों से विद्यमान है। जिसके कारण ग्राम वासियों को और स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। साथ ही साथ गांव में भयंकर बीमारियां उत्पन्न होने की भी संभावना है। शासन और प्रशासन कोई भी सुध नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ़ प्रदेश भर में डेंगू को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditynath)ने अधिकारियों को सख़्ती बरतते हुए आदेशित किया है, वहीँ प्रयागराज प्रशासन की लापरवाही ले सकती है कई मासूमों की जान।

Also Read 



जनता मुख्यमंत्री Yogi Adityanath तक अपनी गुहार पहुंचाने के लिए मजबूर है

बताते चलें कि ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों के अनुसार पिछले कई वर्षों से इस समस्या के संबंध में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई भी उचित समाधान नहीं हो पाया है। अब यहाँ की जनता मुख्यमंत्री Yogi Adityanath तक अपनी गुहार पहुंचाने के लिए मजबूर है। ग्रामीणों में बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। क्योंकि उनके बच्चों को इसी जलभराव से ही गुज़रते हुए आना जाना पड़ता है।

Also Read 

 



गंभीर बीमारियां फैलने का ख़तरा लगातार बना हुआ है

अगर जल्द ही इस जलभराव एवं क्षेत्र में फैली गंदगी की समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो, इस समस्या की वजह से गंभीर बीमारियां फैलने का ख़तरा लगातार बना हुआ है। प्रशासन को जल्द ही सम्बंधित कार्यालयों के अधिकारियों को निर्देशित कर कार्यवाही की जाने की ज़रूरत है।

Also Read 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *