DelhiGeneralJammuLatestNewsPoliticsप्रदेशराजनीति

हिंदूवादी नेता राजू चंदेल ने Central Minister John Barla से की मुलाक़ात

Chandel also demanded accommodation for Panch-Sarpanch, BDC members, demanding security cover in meeting with Union Minister John Barla

जम्मू 9 सितंबर: हिंदूवादी नेता राजू चंदेल ने आज Central Minister John Barla से मुलाक़ात की। चंदेल ने केंद्रीय मंत्री जॉन बारला से मुलाक़ात में सुरक्षा कवर देने की मांग करते हुए, पंच-सरपंच, बीडीसी सदस्यों के लिए आवास की मांग भी की। भाजपा कार्यकर्ताओं को Central Minister से मिलने से रोकने वालों को भी बाहर करने के लिए कहा।

Also Read

 



आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाज़ा भुगतना होगा।

मंत्री से बात करते हुए उन्होंने कहा कि "कश्मीर घाटी में आए सभी मंत्रियों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलना चाहिए। चंदेल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भाई-भतीजावाद के कारण गुटबाज़ी का शिकार हो रहे हैं और कार्यकर्ताओं को कश्मीर में अपने विचार व्यक्त करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का मौका नहीं दे रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि "इससे घाटी में हमारी भारतीय जनता पार्टी की पकड़ कमज़ोर हो रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाज़ा भुगतना होगा।"

Also Read 



भारतीय जनता पार्टी की कश्मीर विंग में गुटबाज़ी चल रही है।

चंदेल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि "भारतीय जनता पार्टी की कश्मीर विंग में गुटबाज़ी चल रही है। यह ख़तरनाक स्तर पर पहुंच गया है, चुनाव से पहले इसे ख़त्म करना बहुत ज़रूरी है, नहीं तो बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर घाटी के केंद्रीय मंत्रियों और पंच सरपंचों से मिलने वाले लोगों की सूची पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। चुनाव से पहले बीडीसी सदस्यों को सुरक्षा और सुरक्षित आवास प्रदान करने की तत्काल आवश्यकता है, तभी हमारी भाजपा 50 से अधिक कमल खिला सकती है।"

Also Read 



बीजेपी को कश्मीर घाटी में भारी बहुमत से जीत हासिल हो सकती है।

चंदेल ने Central Minister से अपनी बात को ख़त्म करते हुए कहा कि "कश्मीर घाटी की ज़मीनी हक़ीक़त दिल्ली से आने वाले केंद्रीय मंत्रियों को देनी चाहिए। ऐसा नहीं है यहां कोई आता नहीं है, हक़ीक़त सुनकर सभी चले जाते हैं, आज सभी केंद्रीय मंत्रियों को हक़ीक़त का सामना करना पड़ेगा और एक बार मेरे दिए गए सुझाव पर अमल करते हुए देखिए, बीजेपी को कश्मीर घाटी में भारी बहुमत से जीत हासिल हो सकती है। सबसे पहले तो यहां गुटबाजी नासूर की तरह फैली है, इसे खत्म करना बहुत ज़रूरी है और सभी पंच सरपंच भाजपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षा और आवास मुहैया कराने की जरूरत है।"

Also Read 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *