BulandshahrGeneralLatestNewsPoliticsTOP STORIESUttar Pradeshप्रदेशराजनीति

बुलंदशहर के नरौरा में होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार(Last Rites)

Kalyan Singh's Last Rites today will be held in Narora, Bulandshahr

बुलंदशहर: उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमाचल और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे Kalyan Singh का अंतिम संस्कार (Last Rites)उत्तरप्रदेश के जनपद बुलंदशहर के नरौरा स्थित गंगा किनारे बांसी घाट पर सोमवार को किया जाएगा। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के अनेक मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के पहुंचने की संभावना है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत नरोरा थाना क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से आने वाले VVIP के लिए चार हेलीपैड भी बनाए गए हैं। कल्याण सिंह के देहावसान की सूचना मिलने के बाद से ही डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय, एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत भारती सहित जनपद के आलाधिकारी नरौरा में सुरक्षा के साथ अन्‍य व्यवस्थाएं करने में लग गए है।

Also Read



नरौरा के बांसी घाट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार(Last Rites)

अतरौली से पार्थिव शरीर को बुलंदशहर के नरौरा में स्थित बच्चा पार्क में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जहां स्थानीय और बाहर से आने वाले लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। उसके बाद बांसी घाट पर अंतिम संस्कार (Last Rites) किया जाएगा। एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत भारती के अनुसार पूर्व राजयपाल कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर नरौरा के बांसी घाट पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों से आने वाले VVIP के लिए चार हेलीपैड बनाये गए हैं, ताकि हैलीकॉप्टर से आने वाले VVIP को लैंडिंग में कोई बाधा उत्पन्न न हो सके।



पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ VVIP के ठहरने का भी इंतज़ाम किया गया है

पूर्व राजयपाल कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार व अंतिम संस्कार में आने वाले VVIP की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किये गए हैं। यहाँ तक कि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। आसपास के जनपदों से भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगाया गया है। सड़क मार्ग पर भी यातायात सहित सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नरौरा गंगा किनारे स्तिथ बांसी घाट के निकट शीश महल गेस्ट हाउस की भी साफ-सफाई, रंगाई पुताई की गयी है। जहां पर VVIP के ठहरने के लिए व्यवस्था की गयीं है।

Also Read



सड़कों के गड्ढों को पाटने का कार्य भी तेज़ी से किया जा रहा है

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने PWD व नरौरा नगर पंचायत के अधिकारियों को सड़कों को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए हैं, तत्काल सड़कों के गड्ढों को भरने का काम शुरू हो गया है। जबकि जर्जर सड़कें भी दुरुस्त की जाने लगी है। विभागीय अधिकारी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने में लग गए हैं।

Also Read

 

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *