DelhiDelhiHealthLatestNewsTOP STORIESदेशप्रदेश

Covid-19: राजधानी में लागू हुआ नाईट कर्फ्यू

Covid-19 वैश्विक महामारी जिसने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले रखा है। इसी कोरोना की दूसरी लहर ने देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे भारत में भी कहर बरपा रखा है। जिसके चलते कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया। इसी कड़ी में राजधानी में केजरीवाल सरकार ने भी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया। सरकार ने तत्काल प्रभाव से दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू का ऐलान किया है।

Aldo Read

 

 

संक्रमण दर में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी

बताते चलें कि देश कि राजधानी दिल्ली में कोरोना(Covid-19) की संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है। सोमवार को दिल्ली में संक्रमण दर 5.54 फीसदी रही। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में 3548 नए मामले जबकि 15 मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा सोमवार को 2936 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। दिल्ली में अभी तक 6,79,962 लोग Corona संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 6,54,277 मरीज ठीक हो गए। वहीं अब तक मिली जानकारी के अनुसार 11,096 मरीजों ने Corona से संक्रमित होकर दम तोड़ दिया है। दिल्ली में Corona से मृत्युदर 1.63 फीसदी है।



संक्रमित मरीज़ों कि संख्या 14 हज़ार के पार

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़कर 14,589 हो गए हैं। इनमें से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में लगभग 2,975 मरीज भर्ती हैं। वहीं Covid Care Center में 34 और Covid Medical Center में 49 मरीज भर्ती हैं। Home Isolation में मरीजों की संख्या बढ़कर 7,983 हो गई है। वहीं Vandebharat Mission के तहत आए 5 मरीज़ isolation में हैं।

राजधानी में कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी

दिल्ली सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बहुत सोच विचार करने के बाद यह फैसला किया गया है। Corona Protocol का उल्लंघन करने के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते Banquet, Restaurant और Night Club के ख़िलाफ़ कार्यवाही की थी। शनिवार की रात को दिल्ली पुलिस के द्वारा क़रीब पौने दो सौ लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गयी थी। इनमे 13 Banquet, 58 Restaurant और 3 Night Club के मालिकों के ख़िलाफ़ भी कार्यवाही कि गयी थी, यहां पर Corona Protocol का क़तई पालन नहीं किया जा रहा था। राजधानी दिल्ली में नए साल पर 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक भी Night Curfew लगाया गया था।



स्थानीय प्रशासन को स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करवाने की तरफ ध्यान देना चाहिए-केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव

हालांकि Night Curfew की सफ़लता को लेकर सरकारों के बीच ही अलग-अलग राय है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 15 मार्च को सभी राज्यों को पत्र लिखा था। जिसमें कहा गया था कि नाइट कर्फ्यू​ या फिर साप्ताहांत में Lockdown लगाने से कोई ख़ास फ़ायदा नहीं होता। लिहाज़ा ऐसी स्थिति में स्थानीय प्रशासन को स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करवाने की तरफ ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *