BarabankiLatestNewsTOP STORIESUttar Pradeshप्रदेश

Drug smuggling करने वाले को STF ने गिरफ्तार किया।

Drug Smuggling (चरस) की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश/बाराबंकी: बुधवार STF UP को हरियाणा, दिल्ली, पंजाब व पश्चिमी उ0प्र0 के जनपदों में अवैध Drug Smuggling (चरस) की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके क़ब्ज़े से लगभग 15 कि0ग्रा0 चरस अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार मूल्य लगभग 75 लाख रुपये बरामद करने में उल्लेखनीय सफ़लता प्राप्त हुई।



अभियुक्त सभापति वर्मा

नेपाल से मादक पदार्थ की तस्करी कर हरियाणा, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लाकर बेचा जा रहा है

STF UP को सूचना प्राप्त हुई कि नेपाल से मादक पदार्थ की तस्करी कर हरियाणा, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लाकर बेचा जा रहा है। इसी क्रम में उ0नि0 श्री सत्य प्रकाश सिंह द्वारा विश्वसनीय स्रोतों से सूचना प्राप्त की गयी एवं मुखबिर को सक्रिय किया गया। इसी दौरान मुख़बिर द्वारा अवगत कराया गया कि एक व्यक्ति थाना मसौली जनपद बाराबंकी क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सागर इन्स्ट्टीट्यूट के पहले चौपला नहर पुलिया पर चरस की सप्लाई करने हेतु कहीं जाने की फ़िराक में सफ़ारी सूट पहने खड़ा है। मुख़बिर की सूचना पर STF टीम द्वारा दिनांक-10.03.2021 को समय लगभग 17ः40 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

वर्ष 2003 में आनन्द विहार थाना दिल्ली में 13 कि0ग्रा0 चरस के साथ गिरफ्तार भी हुआ था

पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसके घरवालों ने वर्ष 1990 में भगा दिया था। उसके बाद वह नेपाल चला गया, जहां पर चनरौटा में चौराहे से दक्षिण तरफ डांग वाले रोड पर शराब की दुकान खोली और चखना बेंचने लगा। उसी समय बहादुर नामक नेपाली से परिचय हुआ और वर्ष 2000 में बहादुर के साथ चरस सप्लाई का काम करने लगा। वर्ष 2003 में आनन्द विहार थाना दिल्ली में 13 कि0ग्रा0 चरस के साथ गिरफ्तार भी हुआ था। वर्ष 2009 मे जेल से रिहा हुआ और अपने घर पर रहने लगा। पैसो की समस्या होने पर वर्ष 2012 में पुनः नेपाल गया, जहाँ पर नाती नामक नेपाली व्यक्ति से सम्पर्क हुआ, जिसके साथ चरस सप्लाई का काम करने लगा।

Also Read



हरियाणा में प्रकाश काला एवं रामफेर तथा चिलकाना बस स्टेशन रोड सहारनपुर में डाक्टर नामक व्यक्तियों को चरस देता था। वर्ष 2020 में हरियाणा में 20 कि0ग्रा0 चरस और रू0-1,85,000/- के साथ गिरफ्तार हुआ था। 03 माह बाद जमानत हो गई थी। बरामद चरस को चिलकाना बस स्टेशन रोड सहारनपुर से डाक्टर नामक व्यक्ति लेने आ रहा था। जिसका इंतजार कर रहा था कि गिरफ्तार कर लिया गया।

Also Read

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध द्वारा थाना मसौली जनपद बाराबंकी में मु0अ0सं0-47/2021 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

Report

Abid Ali Khan(Editor)

G News Networks(GNN)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *