ArticleLatestNewsPoliticsप्रदेशराजनीति

उत्तर प्रदेश में भी महाचुनावी रण की शुरुआत

Bihar में आम Election के साथ उत्तर प्रदेश में भी 2022 में होने वाले महाचुनावी रण की शुरुआत होती देखी जा सकती है।

BSP के सतीश मिश्रा कल जिस मैनेजमेंट की बात कर रहे थे, आज गणित में बदलती दिख रही है।

BSP के 6 विधायकों के यू टर्न पर जोकि BSP के राज्य सभा प्रत्याशी के प्रस्तावक से अपना नाम वापस लेने पहुंचे, उससे लगता है की उत्तर प्रदेश में भी सियासी घमासान शुरू हो चुका है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने बढ़ कर खेलते हुए BSP का खेल बिगाड़ दिया है, जैसे कि कल सपा कार्यालय के नए भवन में अखिलेश यादव से मिलने के बाद आज बसपा के राज्य सभा प्रत्याशी के प्रतावक से नाम वापस लेना बसपा के 6 विधायकों का यह अखिलेश यादव का सिक्सर माना जा रहा है।

विधान सभा से नाम वापस लेने के बाद सीधे सपा कार्यालय पहुंचना बसपा विधायक दल में एक बड़ी टूट है।

अभी तो शुरुआत है इस खेल की अब आगे देखना है जिस तरह आज Bihar के पहले चरण में 16 ज़िलों के 71 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो रहा है। जो कि परिणाम के रूप में 10 नवंबर को सामने आने वाला है। बिहार के परिणामों के साथ साथ उत्तर प्रदेश की 7 सीटों के उपचुनाव का भी परिणाम घोषित होने वाला है।

इन परिणामों के आने के बाद उत्तर प्रदेश के भी राजनीतिक गलियारे की हलचल तेज़ी से बढ़ती दिखायी देने वाली है।

आबिद अली खान
(सम्पादक)
G NEWS NETWORKS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *