अमेरिका के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने जामिया मिल्लिया के प्रोफेसर इमरान अली को भारत में विश्लेषणात्मक रसायन विज्ञानं का नंबर एक वैज्ञानिक घोषित किया, जामिया के १२ अन्य शोधकर्ताओं को भी दुनिया में शीर्ष के २ प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया।
Jamiya Milliya University, Aligarh के लिए एवं सम्पूर्ण भारत के लिए भी बहुत गर्व की बात है की अमेरिका के मशहूर स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (Stanford University, California) के वैज्ञानिकों के एक समूह ने जामिया के रसायन विज्ञानं विभाग के प्रोफेसर इमरान अली को विश्लेषणात्मक रसायन विज्ञानं के क्षेत्र में भारत का नंबर एक वैज्ञानिक घोषित किया है। दुनिया के श्रेष्ठ वैज्ञानिकों की यह सूची विश्व की प्रसिद्ध PLOS Biology Magazine में प्रकाशित हुई है। इस लिस्ट में प्रो० इमरान अली अपने क्षेत्र में दुनिया के 24 वे स्थान पर और भारत में नंबर एक वैज्ञानिक घोषित किये गए हैं।
पीएलओएस बायोलॉजी ने विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में उन उत्कृष्ट 68,80,389(अढ़सठ लाख अस्सी हज़ार तीन सौ नवासी) वैज्ञानिकों की सूची प्रकशित की है, जिन्होंने अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण शोध कार्य किये हैं।
Professor Imran Ali के अलावा जामिया के कई शोधकर्ताओं ने दुनिया भर के 60 लाख से अधिक, उत्कृष्ट दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में अपनी जगह बनायीं है। जामिया के सेण्टर फॉर इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च इन बेसिक साइंसेज में वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर फैज़ान अहमद को बायोफिजिक्स के क्षेत्र में देश के चौथे शीर्ष वैज्ञानिक के रूप में चुना गया है।
जामिया के अन्य उत्कृष्ट वैज्ञानिक जिन्होंने दुनिया के दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में जगह बनायीं है।
जिसकी लिस्ट निम्न है :-
प्रोफेसर मोहम्मद सामी, सेण्टर फॉर थ्योरेटिकल फिजिक्स न्यूक्लीयर पार्टिकल फिजिक्स में भारत में दसवां रैंक।
प्रोफेसर आनंद सेन, सेण्टर फॉर थ्योरेटिकल फिजिक्स न्यूक्लीयर पार्टिकल फिजिक्स में भारत में इकत्तीसवाँ रैंक।
प्रोफेसर शफ़ीक़ अहमद, रसायन विभाग पॉलीमर में भारत में 1048 रैंक।
प्रोफेसर हसीब एहसान, फैकल्टी ऑफ़ डेंटिस्ट्री, बायोकेमिस्ट्री एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में भारत में 377 रैंक।
प्रोफेसर सुशांत घोष, सेण्टर फॉर थ्योरेटिकल फिजिक्स न्यूक्लीयर पार्टिकल फिजिक्स भारत में 782 रैंक।
प्रोफेसर तबरेज़ ए खान, रसायन विभाग, पर्यावरण विज्ञान में भारत में 831 रैंक।
डॉक्टर रफ़ीक़ अहमद रामलिंगस्वामी फेलो, सेण्टर फॉर नैनो साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी, एनालिटिकल केमिस्ट्री को भारत में 1182 रैंक।
डॉक्टर अतीकुर रहमान, भूगोल विभाग, भूवैज्ञानिक और भूविज्ञान इंजीनियरिंग में भारत में 1219 रैंक।
डॉक्टर आबिद हलीम, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, बिज़नेस एंड मैनेजमेंट में भारत में 1422 रैंक।
डॉक्टर अरुण सिंह, भौतिक विज्ञान, ऊर्जा में भारत में 1540 रैंक।
प्रोफेसर तौक़ीर अहमद, रसायन विभाग में 1687 रैंक।
डॉक्टर एमडी इम्तियाज़ हसन, सेण्टर फॉर इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च इन बेसिक साइंस, बायोफिजिक्स में 1746 रैंक।
जामिया की कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की इस बड़ी कामयाबी पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा की इन वैज्ञानिकों ने ऐसे वक़्त पर यह परचम लहराया है जब जामिया अपनी स्थापना के 100 वे साल का जश्न मन रहा है। कुलपति ने कहा की वैज्ञानिकों ने एक बार फिर साबित कर दिया की जामिया उच्च गुणवत्ता वाली रिसर्च और शिक्षा दोनों में बेहतरीन काम कर रहा है।
Abid Ali Khan
(Editor)
GNN