LatestNewsTOP STORIESUttar Pradeshदेशप्रदेशराजनीति

Nz Vs Afg Stay Cricket updates: रहमत शाह और अजमतुल्लाह ने संभाली पारी

07:28 PM, 18-Oct-2023

Cricket updates

NZ vs AFG Stay: अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा

43 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा है। गुरबाज-इब्राहिम के बाद कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी भी पवेलियन लौट चुके हैं। शहीदी को लोकी फर्ग्यूसन ने मिशेल सैंटनर के हाथों कैच कराया। शहीदी ने 29 गेंद में आठ रन बनाए। अब रहमत शाह के साथ अजमतुल्लाह क्रीज पर हैं।

06:55 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Stay: अफगानिस्तान के दो विकेट गिरे

27 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान ने दो विकेट गंवा दिए हैं। गुरबाज के बाद इब्राहिम जादरान भी आउट हो चुके हैं। उन्होंने 15 गेंद में 14 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें मिशेल सैंटनर के हाथों कैच कराया। अब रहमत शाह और हशमतुल्लाह शहीदी क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद अफगानिस्कान का स्कोर 28/2 है।

06:52 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Stay: अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा

27 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा है। रहमनुल्लाह गुरबाज 21 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मैट हेनरी ने उन्हें बोल्ड किया। अब इब्राहिम जादरान के साथ रहमत शाह क्रीज पर हैं।

06:47 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Stay: अफगानिस्तान की अच्छी शुरुआत

289 रन का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने अच्छी शुरुआत की है। रहमनुल्लाह गुरबाज के साथ इब्राहिम जादरान क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 19/0 है।

05:56 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Stay: न्यूजीलैंड ने 288 रन बनाए

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने छह विकेट खोकर 288 रन बनाए हैं। चेन्नई की पिच पर यह अच्छा स्कोर है और अफगानिस्तान के लिए इसे हासिल करना आसान नहीं होगा। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 71 रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए। वहीं, टॉम लाथम ने 68 रन की पारी खेली। ओपने विल यंग 54 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक और अजमतुल्लाह ओमरजई ने दो-दो विकेट लिए। राशिद खान और मुजीब उर रहमान को एक-एक विकेट मिले।

05:42 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Stay: न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा

256 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा है। नवीन उल हक ने टॉम लाथम को क्लीन बोल्ड किया। लाथम ने 74 गेंद में 68 रन बनाए। अब मिचेल सैंटनर और मार्क चैपमैन क्रीज पर हैं। 48 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 257/6 है।

05:40 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Stay: न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा

254 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा है। ग्लेन फिलिप्स 80 गेंद में 71 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। नवीन उल हक ने उन्हें राशिद खान के हाथों कैच कराया।

05:35 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Stay: टॉम लाथम का अर्धशतक

ग्लेन फिलिप्स के बाद टॉम लाथम ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने फिलिप्स के साथ शतकीय साझेदारी की है और अपनी टीम का स्कोर 250 रन के पार गए हैं।

05:17 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Stay: ग्लेन फिलिप्स का अर्धशतक

ग्लेन फिलिप्स ने 69 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की है और मैच में अपनी टीम की वापसी कराई है। टॉम लाथम के साथ वह शतकीय साझेदारी कर चुके हैं। अब न्यूजीलैंड की टीम बड़े स्कोर तक पहुंच सकती है।

05:15 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Stay: न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। ग्लेन फिलिप्स और टॉम लाथम ने अच्छी बल्लेबाजी की है। दोनों के बीच शानदार साझेदारी हुई है। हालांकि, इन दोनों को कई जीवनदान भी मिले हैं।

04:42 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Stay: न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। ग्लेन फिलिप्स और टॉम लाथम ने शानदार साझेदारी की है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी के चलते न्यूजीलैंड ने अच्छी वापसी की है। 36 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 167/4 है।

03:48 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Stay: न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा

न्यूजीलैंड ने एक रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए हैं। एक समय पर कीवी टीम का स्कोर 109/1 था। इसके बाद यह 110/4 हो गया। अजमतुल्लाह ने एक ओवर में दो विकेट लिए और फिर राशिद खान ने डेरिल मिशेल को आउट किया। मिशेल ने सात गेंद में एक रन बनाए और इब्राहिम जादरान ने उनका कैच पकड़ा। अब टॉम लाथम के साथ ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। 25 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 120/4 है।

03:45 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Stay: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

110 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिर चुका है। अजमतुल्लाह ओमरजई ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर अफगानिस्तान को मैच में वापस ला दिया है। उन्होंने रचिन रवींद्र के बाद विल यंग को भी अपना शिकार बनाया। इकरम इलीखिल ने उनका कैच पकड़ा। विल यंग ने 64 गेंद में 54 रन बनाए।

03:43 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Stay: न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा

109 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा है। रचिन रविंद्र 41 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अजमतुल्लाह ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब डेरिल मिचेल और विल यंग क्रीज पर हैं।

03:29 PM, 18-Oct-2023

NZ vs AFG Stay : न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। रचिन रविंद्र और विल यंग क्रीज पर हैं। दोनों के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है। यंग अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं और रविंद्र भी इसके करीब पहुंच रहे हैं। 20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 109/1 है।

Also Read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *