Uncategorized

Noida got new police commissioner in the IPS Transfer in UP

कई ज़िलों में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में हुआ फ़ेरबदल

लखनऊ: (IPS Transfer in UP) उत्तर प्रदेश सरकार के नए आदेश के बाद कई ज़िलों में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में हुआ फ़ेरबदल। वाराणसी, आगरा, गौतमबुद्धनगर, गाज़ियाबाद, अयोध्या, मथुरा, लखनऊ, बहराइच और प्रयागराज सहित विभिन्न ज़िलों से 16 IPS अधिकारियों का तबादला हुआ है। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (UP Government) ने पुलिस प्रशासन में कई बड़े फ़ेरबदल किए हैं। नए प्रशासनिक बदलाव के तहत कई ज़िलों में IPS अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer in UP) किया गया है।

ख़बरें और भी.....



नोएडा कमिश्नर पद की ज़िम्मेदारी मिली महिला IPS को

बता दें कि, प्रदेश के महत्वपूर्ण ज़िलों में शामिल गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह का स्थानांतरण कर लखनऊ मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया। वहीं उनकी जगह ज़िले में IPS लक्ष्मी सिंह (IPS Laxmi Singh) को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर की ज़िम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि, यहां बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी काम करती हैं। उनकी सुरक्षा एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। ज़िले में महिलाओं की सुरक्षा उनकी पहली ज़िम्मेदारी होगी। इसके साथ ही नोएडा पुलिस आम लोगों के साथ मिलकर, उनसे संपर्क बढ़ाकर बेहतर पुलिसिंग करेगी।



उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली महिला पुलिस कमिश्नर

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में आईपीएस लक्ष्मी सिंह ने पदभार संभालते ही एक रिकॉर्ड बन गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में लक्ष्मी सिंह पहली महिला पुलिस अधिकारी बन गई हैं। इससे पहले वो लखनऊ रेंज की IG पद पर तैनात थीं। लक्ष्मी सिंह को बेहद तेज़ तर्रार पुलिस अधिकारियों में शुमार किया जाता है। अपने शानदार प्रदर्शन और ज़िम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए IPS लक्ष्मी सिंह (IPS Laxmi Singh) को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

ख़बरें और भी....



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *