Lakhimpur KheriLatestNewsTOP STORIESUttar Pradesh

Once again a heart-wrenching incident (Two Dalit Girls Brutally Murdered) in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से दिल दहलाने वाली हुई वारदात (Two Dalit Girls Brutally Murdered)

Lakhimpur: (Two Dalit Girls Brutally Murdered) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर ज़िले में एक बार फिर से दिल दहलाने वाली घटना हुई। लखीमपुर ज़िले के निघासन क्षेत्र में दो दलित बच्चियों की हुई निर्ममता पूर्वक हत्या। इस घटना के बाद ज़िले में हड़कंप मच गया। दोनों मृतक नाबालिग बच्चियां सगी बहने हैं। दोनों दलित नाबालिग बच्चियों के शव गन्ने के खेत में पेड़ से लटके मिले हैं। गांव के लोगों मे बेहद आक्रोश है। पुलिस टीम मौक़े पर पहुँच गयी हैं। साथ ही दोनों शवों को सड़क पर रख कर लोगों ने जाम भी कर दिया है।

Also Read

दो युवकों ने दोनों बच्चियों का अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म किया उसके बाद दोनों की हत्या कर दी

बता दें कि, यू0पी0 के लखीमपुर ज़िले के निघासन क्षेत्र में दो नाबालिग दलित बच्चियों के शव पेड से लटकते मिले हैं। परिजनों का आरोप है कि, बाइक सवार दो युवकों ने दोनों बच्चियों का अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म किया उसके बाद दोनों की हत्या कर दी। वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुँच गयी। घटना की जांच में जुट गयी। इस घटना को बाइक सवारों द्वारा किया गया है ऐसी आशंका जताई जा रही है। बाइक सवारों ने अपहरण करने के बाद मार कर पेड़ से लटका दिया, ऐसा आरोप वहां के लोग लगा रहे हैं।

Also Read 

दोनों शवों के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ़ी करवाई जा रही है

मामले की जानकारी देते हुए IG Range लक्ष्मी सिंह ने बताया कि, दोनों शवों का डॉक्टर्स के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दोनों शवों के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ़ी करवाई जा रही है। परिवार से मिली तहरीर के मुताबिक़, मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। परिवार का आरोप है कि, उनकी बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गयी। इसी के साथ उन्होंने दोनों बहनों के शवों को निघासन मार्ग पर रख कर सड़क को भी जाम कर दिया गया और मामले की गहन जांच की मांग की।

Also Read

यू0पी0 अपराध की राजधानी बनता जा रहा है - ममता बनर्जी

वहीं इस मामले में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने वारदात की जांच CBI से कराने की मांग की है। TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, "यूपी में दो बहनें पेड़ से लटकी मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में यू0पी0 अपराध की राजधानी बनता जा रहा है और प्रशासन और पुलिस की खामोशी ने लोगों को जंगल राज के ख़िलाफ़ सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है।"

Also Read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *