DelhiGeneralInternationalLucknowNewsTOP VIDEOSखेलदेश

क्रिकेट जगत को लगा बड़ा झटका, मशहूर स्पिनर गेंदबाज़ Shane Warne का निधन

Big blow to the cricket world, famous spinner bowler Shane Warne passed away...

नई दिल्ली : महान स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 52 साल के थे। बताया जा रहा है कि वॉर्न को हार्ट अटैक आया था, जिसके चलते उनका निधन हो गया। उनके निधन से Cricket जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई क्रिकेटरों ने उनकी मौत पर शोक जताया है। पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने उनकी तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, "यकीन नहीं कर सकता, महान स्पिनरों में से एक, स्पिन को कूल बनाने वाले सुपरस्टार Shane Warne नहीं रहे। उनके परिवार, दोस्तों, दुनिया भर में उनके फैंस के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

Also Read 

Yogi Adityanath की सीट पर दिखेगा जीत-हार का बड़ा अंतर



Shane Warne की गिनती दुनिया के महान गेंदबाज़ों में होती है.....

Shane Warne की गिनती दुनिया के महान गेंदबाजों में होती है। विक्टोरिया में 13 सितंबर 1969 को जन्मे वॉर्न ने अपने करियर में 145 टेस्ट, 194 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।ऑस्ट्रेलिया की ओर से उन्होंने टेस्ट में 708 और वनडे फॉर्मेट में कुल 293 विकेट लिए। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 1319 विकेट दर्ज हैं।

Also Read 

Holi Special Trains का भारतीय रेलवे ने दिया बड़ा उपहार



मशहूर क्रिकेटरों ने shane warne के निधन पर शोक व्यक्त किया ......

पकिस्तान के मशहूर एवं दिग्गज पेसर शोएब अख़्तर ने लिखा, "अभी-अभी महान स्पिनर शेन वॉर्न के निधन की दुःखद ख़बर मिली। मेरे पास शब्द नहीं हैं कि मैं कितना स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान शख़्सियत, क्रिकेटर और इंसान थे।"

Also Read 

Russia and Ukraine में शुरू हुई जंग तो सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *