Yogi Adityanath की सीट पर दिखेगा जीत-हार का बड़ा अंतर
Yogi Adityanath's seat will see a big difference between victory and defeat in Gorakhpur.
UP Election 2022 लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की सीट पर देश भर की निगाहें टिकी हैं। बृहस्पतिवार को हुए मतदान के बाद पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में अधिक मतदान के आंकड़े चर्चा का विषय बन गए हैं। इस सीट के लिए इस बार अब तक के सर्वाधिक मतदान से नतीजे की चर्चा से हटकर संभावित हाशिये पर क़यासबाज़ी शुरू हो गई है। दावा यह भी किया जा रहा है कि शहर सीट के लिए जीत-हार का अब तक का सबसे बड़ा अंतर दिखने की उम्मीद है।
Also Read
Russia and Ukraine में शुरू हुई जंग तो सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़
मतदान प्रतिशत बढ़ने के साथ भाजपा की जीत का हाशिया भी बढ़ सकता है....
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की सीट गोरखपुर शहर पर बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक 58.89 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। ये पिछले चार चुनावों में रिकॉर्ड मतदान है। 2012 में मतदान प्रतिशत 46.19 प्रतिशत था तो भाजपा प्रत्याशी डॉ. अग्रवाल की जीत का मार्जिन भी बढ़ गया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में शहरी मतदाताओं ने 50.98 प्रतिशत मतदान किया जिसमें तब जीत का अंतर 60730 वोटों का रहा। ऐसे में इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ने के साथ भाजपा की जीत का हाशिया भी बढ़ सकता है।
2007 से अब तक हुए मतदान का प्रतिशत एवं भाजपा की जीत का मार्जिन
वर्ष मतदान प्रतिशत भाजपा की जीत का मार्जिन
2007 28.62 % 23,392 वोट
2012 46.19 % 47,454 वोट
2017 50.98 % 60,730 वोट
2022 58.89 % ----------
Yogi Adityanath ने पहले किया मतदान फिर किया जलपान
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गुरुवार को ‘पहले मतदान फिर जलपान’ के मंत्र का अनुसरण करते हुए गोरखनाथ स्थित प्राथमिक विद्यालय (कन्या) के बूथ संख्या 249 पर मतदान किया। सुबह 6.58 बजे बूथ पर पहुंचे और सात बजे मतदान कर बूथ के पहले वोटर भी बने। संवाददाताओं से बातचीत में योगी ने कहा कि अपने संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जनता में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। यह लोकतंत्र के लिए बहुत शुभ है। पांच चरणों के चुनाव में प्रदेश की जनता ने अपने उत्साह से अच्छी सरकार के चुनाव की बात साबित की है। छठे चरण के चुनाव में जीत का जोरदार छक्का लगाकर हम 300 के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर हैं।
Also Read
Russia and Ukraine में शुरू हुई जंग तो सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़
निर्णय की इस घड़ी में चूके तो पांच वर्ष की मेहनत पर पानी फिर जाएगा
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गुरुवार को कहा कि "उनकी सरकार ने महिलाओं, पिछड़ों, दलितों, गरीबों और समाज के सभी वर्गों के लिए अभूतपूर्व कार्य करने का प्रयास किया है। अब निर्णय की घड़ी है कि हम कैसी सरकार चाहते हैं। मतदाताओं ने अब तक सभी राजनीतिक दलों का शासन देखा है। अब यह तय करने का समय है कि माफिया, दंगाइयों का साथ देने वालों की सरकार या फिर ऐसी सरकार जिसने सुरक्षा, विकास, रोजगार और सुशासन की गारंटी दी है। निर्णय की इस घड़ी में चूके तो पांच वर्ष की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।"