DelhiGeneralLatestLucknowNewsPoliticsTOP STORIESUttar Pradeshदेशप्रदेशराजनीति

Akhilesh Yadav ने अपने एक क़रीबी को दी बड़ी ज़िम्मेदारी

UP ELECTION 2022 Akhilesh Yadav gave a big responsibility to one of his close ones

लखनऊ : UP ELECTION 2022 के चौथे चरण में नौ ज़िलों की 59 विधानसभा सीट के लिए वोटिंग हुई। जिन ज़िलों में मतदान हुआ, उनमें राजधानी लखनऊ भी शामिल है। 59 सीटों से कुल 624 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिनकी क़िस्मत का फ़ैसला 10 मार्च 2022 को जनता ने तय कर दिया है। अभी तक के चारों चरणों में देखें तो Bhartiya Janta Party का सामना Samajwadi Party #Akhilesh Yadav से होता दिखाई दे रहा है। यूपी में चौथे चरण में 59.23% मतदान हुआ।

Also Read 

UPELECTION में चौथे चरण की वोटिंग जारी, सोशल मीडिया पर सेल्फ़ी पोस्ट कर मतदान की अपील



2022 के इस विधान सभा चुनाव को Covid-19 का भी ग्रहण लग गया था...

समाजवादी पार्टी का गठबंधन राष्ट्रीय लोक दल से है। अब देखने वाली बात यह है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav और रालोद के जयंत चौधरी का गठबंधन कितना कामयाब होता है। बचे हुए तीन चरणों में सभी पार्टियां अपनी अपनी ताक़त आज़माइश में लगी हुई हैं। जहाँ तक अगर हम बात करें इस चुनावी दंगल के शुरुआत की तो UP ELECTION 2022 को Covid-19 का भी ग्रहण लग गया था। Corona संक्रमण के ग्रहण लगने के साथ ही सभी पार्टियों के चुनावी सभाओं पर भी ग्रहण लगा।

चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों को डिजिटल चुनाव प्रचार पर ज़्यादा ज़ोर देने का आग्रह किया

इस बार चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों को डिजिटल चुनाव प्रचार पर ज़्यादा ज़ोर देने का आग्रह किया है। आयोग ने कोरोना की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए कहा था कि 15 जनवरी तक कोई पदयात्रा, रोडशो, साइकल, बाइक रैली नहीं होगी।

Also Read 

Memes and comedians यूपी समेत सभी राज्यों के चुनावों को और मनोरंजक बना रहे



2012 विधान सभा चुनावी रण के लिए चलाये गए अपने क्रांति रथ में उनकी खूबसूरत आवाज़ को चुनावी रण लिए हथियार बनाने का काम किया....

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी पार्टियां Digital Platform का सहारा लेते हुए अपनी virtual रैलियां करने लगीं। इसी क्रम में जब समाजवादी पार्टी ने भी वर्चुअल रैलियों की शुरुआत की थी। तब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने वर्चुअल रैलियों के लिए ज़िम्मेदारी एक ऐसी शख़्सियत को दी, जिनकी जानी पहचानी और ख़ूबसूरत आवाज़ को हर कोई रेडियो पर सुनता था। जिस पर उन्होंने 2012 विधान सभा चुनावी रण के लिए चलाये गए अपने क्रांति रथ में उनकी खूबसूरत आवाज़ को चुनावी रण लिए हथियार बनाने का काम किया।

Also Read 

Chhatrapati Shivaji Maharaj की जयंती को सोशल मीडिया पर लोग कर रहे याद

2012 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना भरोसा जताते हुए अपने क्रांति रथ का सारथी बनाया था....

जी हाँ हम बात कर रहे हैं उस ख़ूबसूरत आवाज़ के मालिक रेडियो मिर्ची के रेडियो जॉकी नावेद सिद्दीकी की। जिन पर 2012 में सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने अपना भरोसा जताते हुए अपने क्रांति रथ का सारथी बनाया था। जिसके बाद 2012 में समाजवादी की सरकार बनी। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश बने और साथ ही नावेद सिद्दीकी को भी राज्य मंत्री का दर्जा देते हुए संगीत नाटक अकादमी का अध्यक्ष बनाया। इसी के साथ नावेद सिद्दीकी समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता भी हैं। जिन्हें अक्सर टीवी के न्यूज़ चैनलों पर डिबेट कार्यक्रमों में देख सकते हैं। लगातार अखबारों की सुर्ख़ियों में भी बने रहते हैं।

...

Naved Siddiqui



अखिलेश यादव ने दोबारा अपना भरोसा जताते हुए नावेद सिद्दीकी को एक अहम् ज़िम्मेदारी दी...

वहीँ 2022 विधान सभा चुनाव की बात करें तो अखिलेश यादव ने दोबारा अपना भरोसा जताते हुए नावेद सिद्दीकी को एक अहम् ज़िम्मेदारी दी है। उन्हें वर्चुअल रैली का प्रभारी बनाया है। जिसमें नावेद सिद्दीकी ने अपनी भूमिका को बड़ी ज़िम्मेदारी से निभाया है। 2022 में Bicycle के लिए वर्चुअल रैलियों को सम्बोधित करते हुए You Tube Channel पर कई वीडियो प्रसारित किये हैं।



10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे....

चुनाव तारीखों की बात करें तो यूपी में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को हो चुका है। वहीं 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान भी हो चुका है। 22 फरवरी को तीसरा चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण का मतदान भी हो चुका है।, 27 फरवरी को पांचवा, 3 मार्च को छठा और और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *