DelhiGeneralLatestLucknowNewsTOP STORIESदेश

Chhatrapati Shivaji Maharaj की जयंती को सोशल मीडिया पर लोग कर रहे याद

People are remembering the birth anniversary of Chhatrapati Shivaji Maharaj on social media

नई दिल्ली: Chhatrapati Shivaji Maharaj की जयंती के दिन शनिवार को पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। भारतीय इतिहास के पन्नों में शिवाजी महाराज की गौरव गाथा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। वे एक महान योद्धा थे। उन्होंने अपने शौर्य, पराक्रम और कुशल युद्धनीति के चलते मुगल साम्राज्य के छक्के छुड़ा दिए थे। वे बचपन से ही निडर और साहसी थे। शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। उनके पिता का नाम शाहजी भोसले और माता का नाम जीजाबाई था। वर्ष 1674 में उन्होंने ही मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी।

Also Read

Memes and comedians यूपी समेत सभी राज्यों के चुनावों को और मनोरंजक बना रहे



सोशल मीडिया पर आज #Shivajijayanti2022 ट्रेंड कर रहा है

भारतीय इतिहास के मुगलकाल में मराठाओं ने देश के लिए जो योगदान दिया है उसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम सबसे प्रमुखता से लिया जाता है। देश आज शिवाजी महाराज की 392 जयंती मना रहा है। शिवाजी महाराज ने मुगलों से लोहा लेकर देश में राष्ट्रवाद की भावना जगाते हुए जनमानस में ऐसा आत्मविश्वास जगाया था जो आज भी लोगों को प्रेरणा और उत्साह से भर देता है। उन्होंने औरंगज़ेब के ख़िलाफ़ संघर्ष कर अपने मराठा साम्राज्य की स्थापना करते हुए जीवन भर मुगलों की नाक में दम करके रखा था। सोशल मीडिया पर आज #Shivajijayanti2022 ट्रेंड कर रहा है। लोग शिवाजी महराज की जयंती पर सोशल मीडिया पर संदेश देने के साथ नमन कर रहे हैं।

Also Read 

14 फरवरी तीन राज्यों में Voting and Valentine’s Day



बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप पर लिखा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।



उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिवाजी महाराज की जयंती पर सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर लिखा कि जो व्यक्ति स्वराज्य और परिवार के बीच स्वराज्य को चुनता है, वही एक सच्चा नागरिक होता हैं। हिन्दू हृदय सम्राट, धर्म रक्षक, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध लड़ने वाले पराक्रमी योद्धा एवं मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।



शिवाजी महाराज की जयंती पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया ऐप कू पर लिखा कि हिन्दवी स्वराज के संस्थापक, धर्मध्वज रक्षक, कुशल शासक, मुगल आक्रांताओं का प्रखर प्रतिकार करने वाले महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! राष्ट्र व धर्म के प्रति आपकी वीरता, शौर्य व समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा-पुंज रहेगा।

केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर शिवाजी महाराज को याद करते हुए लिखा कि हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को कोटि-कोटि नमन।



केंद्रीय मंत्री किरन रिजीजू ने देसी सोशल मीडिया कू पर लिखा कि भारतीय अस्मिता की पहचान, अदम्य साहस के प्रतीक, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध लड़ने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन।



भाजपा नेता डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया ऐप कू पर शिवाजी महाराज को याद करते हुए लिखा कि राष्ट्रवाद के प्रतीक, भारतीय चेतना को स्वाभिमान और अद्वितीय जीवटता से भर देने वाले भारत के अस्तित्व के वाहक, मुगलों के विरुद्ध मराठा ध्वज एवं स्वराज की भावना को जागृत रखने वाले युग पुरुष परम प्रतापी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन!



किसान नेता राकेश टिकैत ने माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच कू ऐप पर लिखा कि मां भारती के महान सपूत इतिहास पुरुष अजेय योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।



रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सोशल मीडिया ऐप कू पर लिखा कि जय भवानी, जय शिवाजी! छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती पर कोटि- कोटि प्रणाम।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *