GeneralLatestMirzapurNewsप्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोपाष्टमी के अवसर पर जनपद मिर्ज़ापुर के गो-आश्रय स्थल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

गोपाष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री जनपद Mirzapur के 
गो-आश्रय स्थल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री ने गो-पूजन किया तथा लोगों को इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कुपोषित बच्चों के परिवारों के लिए एक विशेष योजना लागू की है, जिसके माध्यम से ऐसे परिवारों को गो-आश्रय स्थल से दुधारू गाय दी जा रही।
यह योजना समाज व राष्ट्र के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की प्रक्रिया का एक अंग।
बच्चे का स्वस्थ बनाना परिवार के साथ-साथ समाज व राष्ट्र की भी जिम्मेदारी।
जब बच्चे स्वस्थ होंगे, तब समाज व राष्ट्र भी स्वस्थ एवं मजबूत होगा।
मुख्यमंत्री ने 11 कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को
निराश्रित गो-आश्रय स्थल से एक-एक गाय प्रदान की।
गोपाष्टमी का पर्व हम सभी को गोमाता की सेवा करने की प्रेरणा देता। अब तक 65 हजार किसानों तथा गोपालकों को गाय उपलब्ध करायी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को 1,00,910 स्कूल यूनीफाॅर्म की सिलाई के पारिश्रमिक का 01 करोड़ 11 लाख रु0 का चेक प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को 
आजीविका वाहन की प्रतीकात्मक चाभी प्रदान की।
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के ड्राई राशन वितरण 
कार्यक्रम के 11 लाभार्थियों को राशन किट वितरित किया।
मुख्यमंत्री को ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना के तहत जनपद मीरजापुर का विशिष्ट उत्पाद कालीन भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री ने मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी से विंध्य काॅरिडोर सहित जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *