For women empowerment, the government of Modi-Yogi has ensured security and dignity along with 33% reservation
डबल इंजन की सरकार ने 33 % आरक्षण के साथ-साथ हर वर्ग की महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान दिया – डॉ राजेश्वर सिंह
लखनऊ: Women Empowerment (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) देश की आजादी के 75 वर्ष बाद भी राजनैतिक दलों ने महिलाओं को केवल वोट बैंक समझा उनको उनकी भागीदारी और अधिकार नहीं दिया, मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार ने 33 % आरक्षण के साथ-साथ हर वर्ग की महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान दिया।
उक्त बातें सरोजनीनगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा कही गईं। मौका था देश की महिलाओं के सशक्तिकरण (Women Empowerment) हेतु महिला आरक्षण बिल पारित होने के लिए विधायक के आशियाना स्थित के-950 आवास पर नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम के आयोजन का, जहां भाजपा महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में महिला आरक्षण पारित होने के लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा इस दौरान विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा 10 मेधावी बेटियों को साईकिल, 5 को टेबलेट और यूपी गुडविल ताइक्वांडो एसोसिएशन की प्रतिभाशाली बेटियों को राम मनका देकर सम्मानित किया गया।
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि सशक्त समाज के लिए अत्यंत कल्याणकारी ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ मातृशक्ति सशक्तिकरण हेतु नीति निर्माण में माताओं-बहनों की भूमिका बढ़ाने तथा उनको सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत निर्माण में एक नया अध्याय जोड़ेगा।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लखनऊ मंजू रस्तोगी, भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष सीता नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष लखनऊ विनय प्रताप सिंह, अध्यक्ष लखनऊ महानगर आनंद कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारि, मंडल अध्यक्ष, पाषर्दगण, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारि,अंतरराष्ट्रीय लोकगायिका वंदना मिश्रा, नेशनल आर्टिस्ट ईशा रतन समेत बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकार्ता उपस्थित रहीं।