Sports minister said in Jhansi, jhansi news, jhansi sports, girish chandra yadav, khel mantri , hockey | झांसी में बोले खेल मंत्री: इंद्रजीत सरोज से अखिलेश यादव ने दिलाया बयान, वे वोट के लिए सनातम धर्म का अपमान कर सकते – Jhansi News
उत्तर प्रदेश सरकार के खेलमंत्री गिरीश चंद्र यादव
झांसी में उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। वह यहां हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 15वीं राष्ट्रीय मेंस हॉकी चैंपियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे थे। पत्रकारों से बात करते हुए खेलमंत
.
इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव झांसी के सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात करते हुए पार्टी के गतिविधि के बारे में जानकरी ली। यहीं, उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सपा नेता इंद्रजीत सरोज जो भी बयान दे रहे हैं वह अखिलेश यादव के कहने पर दे रहे हैं। अखिलेश यादव हमेशा नेगेटिब सोच के साथ बात करते हैं। बोले जब भी देश और धर्म की बात आती है अखिलेश यादव और उनकी पार्टी सपा का चरित्र और चेहरा सामने आता है। बोले कि आप याद करें तो अखिलेश यादव कहते हैं को गोशाला से बदबू आती है। बोले वो (अखिलेश) वोट के लिए धर्म का अपमान कर सकते हैं, देश के साथ समझौता कर सकते हैं।
बोले- वो आक्रांताओं की तरह बात करते हैं
हाल ही में सपा सांसद रामजी लाल सुमन के मंदिर को खोदने पर बौद्ध मठ निकले वाले बयान पर जवाब देते हुए खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि ये लोग (सपा) वह बात कर रहे हैं जो आक्रांताओं ने किया। बोले इन लोगों का देश के प्रति समर्पण नहीं है। ये औरंगजेब और बाबर की तरह बोल रहे हैं।
BJP को जनादेश मिला और अखिलेश को विरासत
खेलमंत्री ने कहा कि अभी चुनावों में अखिलेश यादव EVM का रोना रोएंगे, जबकि सच्चाई ये है कि जनता ने उन्हें नकार दिया। बोले जब वह मुख्यमंत्री थे तब भी हम जीते, जब बुआ और बबुआ का गठबंधन था, तब भी भाजपा को बहुमत मिला। जनादेश भाजपा के साथ है, अखिलेश यादव को विरासत में सत्ता मिली थी।