LatestNewsPoliticsTOP STORIESUttar Pradeshराजनीति

Dhirendra Krishna Shastri reached Vrindavan | धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे वृंदावन: आधी रात को धर्माचार्य के निवास स्थान पर पहुंचे,धर्माचार्य और परिवार से मुलाकात कर हुए रवाना – Mathura News


शनिवार देर रात बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अचानक वृंदावन पहुंचे

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री शनिवार की देर रात अचानक वृंदावन पहुंच गए। शहर के गौरा नगर इलाके में मध्य रात को पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वहां रहने वाले एक धर्माचार्य और उनके परिवार से मुलाकात की। आधा घंटे रुकने के बाद बागेश्

.

धर्माचार्य मित्र से मिलने पहुंचे वृंदावन

धर्माचार्य और धीरज कृष्ण शास्त्री के साथ रहने वाले आचार्य बृजेंद्र ने वृंदावन के गौरा नगर इलाके में नया घर बनाया है। इसका कुछ दिन पहले गृह प्रवेश किया था। उस समय व्यस्तता के चलते धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए थे। जिसके बाद वह शनिवार की देर रात अचानक बृजेंद्र आचार्य के निवास पर पहुंचे और पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात की।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे

रात 12 बजे पहुंचे वृंदावन

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री शनिवार की देर रात करीब 12 बजे वृंदावन पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गौरा नगर कॉलोनी में आचार्य बृजेंद्र के निवास पर पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यहां करीब आधा घंटे का समय बिताया। जिसके बाद वह आगे के सफर पर रवाना हो गए।

आधा घंटे रुकने के बाद वह वृंदावन से रवाना हो गए

आधा घंटे रुकने के बाद वह वृंदावन से रवाना हो गए

मिलने वालों की लगी भीड़

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अचानक वृंदावन पहुंचने की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंच गए। यहां उनमें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक झलक पाने की होड मच गई। इस दौरान एक बच्ची ने उनसे सीताराम कहा तो उन्होंने भी मुस्कराते हुए उससे सीताराम कहा। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आचार्य बृजेंद्र के यहां मुलाकात की और फिर वह आगे के लिए रवाना हो गए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का वृंदावन दौरा पूरी तरह गोपनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *