SP state president Shyamlal Pal reached Hardoi | हरदोई पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल: कहा- नफरत वाली राजनीति से देश व प्रदेश को नुकसान हुआ, पूर्व विधायक भाषण देते समय गिरकर हुई बेहोश – Hardoi News
हरदोई में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल एक कार्यक्रम में पहुंचे। बिलग्राम के सेमरा चौराहा पर पीडीए जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नफरत वाली राजनीति से देश और प्रदेश को नुकस
.
सेमरा चौराहा के निकट सभा में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों ने समाज को बांटने का काम किया है, वो समाज में नफरत फैला रही है और संविधान से खिलवाड़ हो रहा है।
वहीं कार्यक्रम के दौरान भाषण देते वक्त पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी भावुक हो गई और वह फिर चक्कर खाकर गिर गई और बेहोश हो गई। इस दौरान कार्यक्रम में हड़कंप मच गया।
हरदोई पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा की सरकारों में विकास की धारा बही महिलाओं बहन बेटियों का सम्मान हुआ, लेकिन बीजेपी की सरकार में हर वर्ग का अपमान होता है, साथ ही आरक्षण व्यवस्था से भी खिलवाड़ किया जा रहा है।
उन्होंने सिपाही भर्ती के पेपर लीक से लेकर शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण से खिलवाड़ के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा के सपा मुखिया अखिलेश यादव के पीडीए ने अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी को हरा दिया इसलिए पीडीए को 2027 के उत्तर प्रदेश के चुनाव में मजबूत करते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
इस दौरान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा की कार्यकर्ता तत्परता से जुड़कर समाजवादी पार्टी की 2027 में सरकार बनाएं। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद नदवी जिलाध्यक्ष शराफत अली, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, पूर्व विधायक बाबू खां, राजेश्वरी देवी, बृजेश वर्मा टिल्लू, अजय पाल समाजवादी पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित किया और पीडीए को मजबूत करते हुए 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।