LatestNewsPoliticsTOP STORIESUttar Pradeshराजनीति

Movies of Hathras accident – 122 deaths, greater than 150 injured | हाथरस हादसे के VIDEOS- 122 मौतें, 150 से ज्यादा घायल: सत्संग में भगदड़ के बाद खुले में लाशें बिखरी, अपनों की तलाश में लोग बिलख रहे


हाथरस10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ में हजारों लोग मौजूद थे। हादसे के बाद हाथरस के अस्पताल में लाशें बिखरी हुई हैं।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में नारायण साकार हरि भोले बाबा के सत्संग के दौरान मंगलवार को भगदड़ मचने से 122 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 150 से ज्यादा लोग घायल हैं।

सत्संग हाथरस से 47 किमी दूर फुलरई गांव में चल रहा था। इसमें 20 हजार से ज्यादा लोग जमा थे। हादसे के बाद घायलों को टैंपो और बसों में हाथरस के अस्पताल लाया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों को संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सत्संग में भगदड़ में मारे गए लोगों को टेंपो और बस में रखकर अस्पताल लाया गया।

सत्संग में भगदड़ में मारे गए लोगों को टेंपो और बस में रखकर अस्पताल लाया गया।

हादसे और उसके बाद के हालात VIDEOS में देखें…

अपडेट्स

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतकों-घायलों के परिजन अस्पताल में बिलख रहे

हादसे में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजन अस्पताल परिसर में बिलख रहे हैं। कई लोगों को तो अपनों की खबर तक नहीं मिल पाई है।

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस अस्पताल के बाहर जमा हुए घायलों के परिजन

हाथरस के सरकारी अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जानने के लिए उनके परिजन की भीड़ लगी हुई है।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *