LatestLucknowTOP STORIES

Deputy Cm Of Bihar Samrat Chaudhary Supplied Prayer To Ramlala. – Amar Ujala Hindi Information Stay


उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरयू में किया स्नान।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

























वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार सुबह रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इससे पहले उन्होंने सरयू में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने अयोध्या में अपना मुंडन भी कराया और अपने केश सरयू तट पर समर्पित किया। इसके बाद सरयू तट से राम मंदिर तक पदयात्रा की।

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

बिहार के उप मुख्यमंत्री चौधरी ने इस दौरान कहा कि भगवान राम के चरणों में मुरैठा (पगड़ी) समर्पित करने आया हूं। उन्होंने रामलला के दरबार में अपनी पगड़ी समर्पित की। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से हमने अभियान चलाकर इंडी गठबंधन की सरकार को हटाने का काम किया।

ये भी पढ़ें – हाथरस हादसा: मुख्यमंत्री योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को उचित सजा दिलाएंगे

ये भी पढ़ें – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समझाएं, संसदीय गरिमा कम न करें

नीतीश कुमार 28 जनवरी को इंडी गठबंधन छोड़कर एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री हुए। हम लोगों ने तय किया था कि अयोध्या जाकर श्रीराम के चरणों में मुरैठा समर्पित करेंगे।

बिहार की जनता ने 75 फीसदी से अधिक सीटें जिताने का काम किया है। इंडी गठबंधन किसी भी तरह के कंफ्यूजन में न रहे। एनडीए विधानसभा चुनाव में 243 में 200 से ज्यादा सीटें  जीतेगी। उन्होंने हनुमंत लला के दरबार में भी दर्शन – पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *