LatestNewsPoliticsTOP STORIESUttar Pradeshराजनीति

UP monsoon rainfall lucknow varanasi climate replace dwell | 96 घंटे में पूरे यूपी को मानसून ने कवर किया: मैनपुरी में सबसे ज्यादा 65 MM बरसात; आज 68 जिलों में आंधी-बारिश; बिजली भी गिर सकती है – Varanasi Information


मानसून ने 4 दिनों में पूरे यूपी को कवर कर लिया है। रविवार को 57 जिलों में 63.3 मिलीमीटर बारिश हुई। वेस्ट यूपी में 75 मिलीमीटर तो ईस्ट में 55 मिमी बरसात हुई। हालांकि, यह औसत बारिश के मुकाबले 34% कम है।

.

मौसम विभाग के कहना है- आज यूपी के सभी 75 जिलों पर मानसून का प्रभाव दिखेगा। 68 जिलों में तेज हवा के साथ बिजली गिर सकती है। इसमें से 46 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी।

रविवार की बात करें तो लखनऊ, वाराणसी समेत 53 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश मैनपुरी 65 मिलीमीटर हुई। 47 मिलीमीटर के साथ मेरठ दूसरे और 37 मिलीमीटर के साथ बहराइच तीसरे नंबर पर रहा। प्रयागराज सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। सबसे ठंडा जिला बहराइच रहा, जहां का न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

आगे कैसा रहेगा मौसम आने वाले 7 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में जोरदार बारिश हो सकती है। उमस भी रहेगी। रात का पारा 3-4 डिग्री तक नीचे गिर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *