LatestNewsPoliticsTOP STORIESUttar Pradeshराजनीति

Climate modified in Lucknow earlier than monsoon arrived,Possibilities of pre-monsoon rain from right this moment, cloud motion continues from morning | लखनऊ में मानसून आने से पहले मौसम बदला: आज से प्री-मानसून बारिश की संभावनाएं; 15 से 25 किमी की रफ्तार से चल रही हवा – Lucknow Information


तस्वीर लखनऊ में सुबह की है। मौसम साफ है धूप के बीच ठंडी पूर्वी हवा चल रही।

लखनऊ में मानसून के दस्तक देने से पहले मौसम बदलना शुरू हो गया है। सोमवार सुबह से ठंडी पूर्वी हवाओं का असर दिख रहा है। बादलों की आवाजाही भी सुबह से जारी है, जिससे गर्मी में राहत मिली है। दिन में भी कई जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं।

.

मौसम विभाग के मुताबिक, आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश का भी अनुमान लगाया गया है। इस दौरान 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पूर्वी हवा चलती रहेगी।

रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया था। यह सामान्य तापमान से 2.4 अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री अधिक रहा।

देश में इस तरह से मानसून आगे बढ़ रहा है।

लखनऊ में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि लखनऊ में 24 जून को छिटपुट बारिश शुरू होगी। 25 जून से तेज बारिश होने की पूरी संभावना है। उनका कहना है कि प्री-मानसून के बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकतर भाग को मानसून ने कवर कर लिया है।

यह प्रदेश की दक्षिणी सीमा (सोनभद्र) के करीब पहुंच गया है। आगामी 2-3 दिनों के दौरान कभी भी प्रदेश में प्रवेश करने की स्थिति अनुकूल बन रही है। 25 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश, जबकि 26 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है।

धूप के चलते युवतियां छाता लेकर आवाजाही कर रही हैं।

धूप के चलते युवतियां छाता लेकर आवाजाही कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *