LatestNewsPoliticsTOP STORIESUttar Pradeshराजनीति

Safety tightened within the metropolis immediately on Bakrid | बकरीद पर आज शहर में सुरक्षा कड़ी: ईदगाह के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात, मस्जिदों में 2 शिफ्टों में नमाज – Bareilly Information



बरेली में बकरीद पर आज सुरक्षा कड़ी गई है। सभी मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर पुलिस फोर्स व पीएसी और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। डीएम और एसएसपी भी शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक कर चुके हैं।

.

बरेली दरगाह आला हज़रत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) ने कहा कि ईद- ए-कुरबा हज़रत इब्राहीम अलैहअस्सलाम की सुन्नत है। मुसलमान इस सुन्नत को बिना किसी को तकलीफ पहुंचाए खुशदिली के साथ अदा करें। जो मुसलमान शरई मालदार है उन पर कुर्बानी वाजिब है। देश भर में यह त्यौहार 17 जून से 19 जून तक मनाया जायेगा।

खुले में कुर्बानी पर पूरी तरह से रोक

खुले में कुर्बानी पर प्रशासन ने पूरी तरह से रोक लगाई है। वहीं प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर भी रोक है। जमात रजा ए मुस्तफा के उपाध्यक्ष सलमान मियां ने बताया कि जानवरों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर न करें। जानवरों की कुर्बानी खुली जगह में न करे। कही बंद जगह में इसका इंतजाम किया जाए। जानवरों का खून नालियों में न बहाए व कुर्बानी के बाद उसके अपशिष्ट पदार्थ किसी गड्ढे दफन कर दें। को

ईदगाह में नमाज सुबह 10 बजे

शहर की ईदगाह समेत सभी दरगाहों व खानकाहों के अलावा मस्जिदों की इंतजामिया कमेटी ने नमाज़ियो ंकी सहूलियत के लिए अलग-अलग वक्त तय कर दिए है। ईद-उल-अजहा की मुख्य नमाज़ बाकरगंज की ईदगाह में सुबह 10 बजे अदा की जायेगी। सबसे पहले बाजार संदल खान स्थित दरगाह वली मियां में सुबह 5 बजकर 40 पर नमाज हुई। किला की शाही जामा मस्जिद में सुबह 9 बजे नमाज़ अदा की जाएगी।

मलूकपुर की नूरी रज़ा तंबाकू वाली मस्जिद में दो शिफ्टों में नमाज़ अदा कराने की इंतजामिया कमेटी ने व्यवस्था की है। पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे और दूसरी शिफ्ट सुबह 7 बजे होगी। दरगाह आला हज़रत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सबसे आखिर में दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद में सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर नमाज अदा होगी।

यह है प्रमुख मस्जिदों में नमाज का समय

  • 5.40 बजे बाजार संदल खान की दरगाह वली मियां।
  • 5.45 रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद,ज़खीरे की दुलिया वाली मस्जिद,साहूकारा की अनार वाली मस्जिद।
  • 6.00 कांकर टोला की 6 मीनार मस्जिद, कुतुबखाना वाली मस्जिद,आनंद विहार की कोड़ा शाह मस्जिद।
  • 6.15 कांकर टोला की नूरानी मस्जिद।
  • 6.30 किला थाना की शाही मस्जिद,कांकर टोला की 6 मीनारा मस्जिद,बालजती की गुरुड़ वाली मस्जिद,चक महमूद की नूरे नबी मस्जिद,बाजार संदल खान की नूरे इलाही मस्जिद,फूलवालान की नूरजहां मस्जिद,कटरा मानराय की यतीम खाना मस्जिद,बड़ा बाजार की हरी मस्जिद।
  • 7.00 दरगाह शाह शराफत अली मियां,सैलानी की हबीबिया मस्जिद,गुलाब नगर की फूलशाह मस्जिद,जगतपुर की गुलशने बगदाद मस्जिद,पुराना शहर की काज़ी टोला मस्जिद,स्वाले नगर की एक मीनार मस्जिद,मलूकपुर की पूर्वियान मस्जिद,कांकर टोला की जहान खां मस्जिद, छावनी अशरफ खान की घेर वाली मस्जिद,गढ़ी चौकी की छोटी मस्जिद,गड़ैया की हाशमी मस्जिद, एजाज़ नगर गौटिया की पुरानी मस्जिद,घेर शेख मिट्ठू की नियारयान मस्जिद,लीची बाग की फ़ैजाने मदीना मस्जिद,बानखाना की एक मीनार मस्जिद,खन्नु मोहल्ला की अबू बक्र मस्जिद,आनंद बिहार कॉलोनी मस्जिद,शाहबाद की मुन्ना तारकश मस्जिद।
  • 7.15 ब्रह्मपुरा की सय्यदो वाली मस्जिद,बानखाना की अब्दुल्ला मस्जिद।
  • 7.30 जसोली की पीराशाह मस्जिद,आजम नगर की मोलसिरी मस्जिद,पुराना शहर की दावते इस्लामी मस्जिद, कैंट की हाथी खाना मस्जिद, कांकर टोला की खरदियान मस्जिद,पंजाब पुरा की इब्राहीम सेठ मस्जिद,जखीरा की छप्पर वाली मस्जिद।
  • 7.45 खानकाहे वामिकिया।
  • 8.00 चौकी चौराहा मस्जिद, बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद,आजम नगर की जामुन वाली मस्जिद,रेती की नक्षबंदियान मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती आज़म हिंद,आजम नगर जोगियान की एक मीनार मस्जिद, फूटा दरवाज़ा की गलीशमशुद्दीन मस्जिद।
  • 8.15 सुभाष नगर की साबरी मस्जिद,कुतुबखाना गली मनिहारान की क़ादरी मस्जिद।
  • 8.30 गुलाब नगर की दरगाह बशीर मियां,आजम नगर की हाजी मसीत उल्लाह मस्जिद, गड़ैया की नूरी मस्जिद,मलूकपुर की शेर खान मस्जिद,बजरिया पुरनमल की बादशाह मस्जिद।
  • 9.00 ख़ानक़ाह-ए-नियाज़िया,किला की जामा मस्जिद,दरगाह शाहदाना वली,सिविल लाइन्स की दरगाह नासिर मियां नोमहला मस्जिद,कुतुबखाना गली नबावान जन्नत मस्जिद।
  • 10.00 बजे बाकरगंज ईदगाह, गुलाब नगर की घोसियान मस्जिद।
  • 10.30 दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *