LatestNewsPoliticsTOP STORIESUttar Pradeshराजनीति

A younger man who went to take a shower in a swimming pool was murdered in public | स्वीमिंग पूल में नहाने गए युवक की सरेआम हत्या: बच्चों की सामने पिता का लाइव मर्डर, कनपटी में सटाकर मारी गोली, CCTV में कैद हुई घटना – Meerut Information


सीसीटीवी मैं कैद हुई पूरी घटना, भरी भीड़ में मारी गोली

मेरठ में लोकसभा चुनाव के नतीजे आते ही सरेआम युवक की हत्या की बड़ी वारदात हुई है। लोहियानगर थाना क्षेत्र के भड़ाना स्वीमिंग पूल में बच्चों के साथ नहाने गए युवक को सरेआम सबके सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अरशद उम्र 25 साल पुत्र अमीर अहमद, निवासी जै

.

अस्पताल के डॉक्टरो ंने मृत घोषित कर दिया

इसी दौरान स्वीमिंग पूल में अरशद की कुछ लोगों से वहां कहासुनी हो गई। कहासुनी के बीच बिलाल नामक युवक ने जेब से गन निकाली और अरशद की कनपटी पर गोली मार दी। मौके पर ही अरशद गिर पड़ा और मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पिता को सामने पड़ा देख तीनों छोटे बच्चे वहीं रोने, चिल्लाने लगे। स्वीमिंग पूल के सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है।

बच्चों के साथ स्वीमिंग पूल में गया था अरशद

देर रात बच्चों के साथ पूल मे ंनहाने गया था तभी मारी गोली

देर रात बच्चों के साथ पूल मे ंनहाने गया था तभी मारी गोली

अरशद अक्सर भड़ाना स्वीमिंग पूल में रात को नहाने जाता था। मंगलवार को भी अरशद बच्चों को लेकर वहां गया। वो नहाने ही वाला था तभी पूल में 4 लोग आते हैं। पहले इन लोगों का अरशद से विवाद होता है। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि चारों लोग अरशद से बातचीत कर रहे हैं। बातचीत करने वालों में दानिश और बिलाल भी शामिल हैं। बिलाल भी जैदी नगर का रहने वाला है। सीसीटीवी में जो युवक गोली मारता दिख रहा है उसका नाम बिलाल बताया जा रहा है। बिलाल जेब से गन निकालता है और अरशद की कनपटी पर सटाकर गोली मार देता है।

पिता को खून से लथपथ देखकर चिल्लाए बच्चे

मृतक अरशद का फाइल फोटो

मृतक अरशद का फाइल फोटो

सीसीटीवी में लाइव मर्डर की पूरी वारदात कैद हो गई। मौके पर ही अरशद की मौत हो जाती है। चारों आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं। वहीं पिता को अपने सामने खून से लथपथ मरा पड़ा देखकर दोनों बच्चे जोर जोर से चिल्लाने लगते हैं। सूचना पर परिजन पहुंचते हैं और अरशद को अस्पताल लेकर गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दो दिन पहले हुआ था विवाद

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

मृतक अरशद के परिजनो ंने सीसीटीवी के आधार पर दो आरोपी बिलाल और दानिश की पहचान की है। बताया जा रहा है कि बिलाल के छोटे भाई दाऊद की जैदी नगर में दुकान है। इसी दुकान में 2 दिन पहले अरशद और दाऊद का किसी कमेंट को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि अरशद ने दाऊद को उसकी दुकान में बंद करके डंडों से पीटा। जब यह बात बिलाल को पता चली तभी से वो अरशद से रंजिश रखने लगा।

अरशद से बदला लेना चाहता था बिलाल​​​​​​​

अरशद का दो दिन पहले हुआ था विवाद

अरशद का दो दिन पहले हुआ था विवाद

बिलाल भाई की पिटाई का बदला अरशद से लेना चाहता था। दो दिन से वो अरशद की रैकी कर रहा था। उससे बदला लेने का मौका खोज रहा था। मंगलवार को जब उसने देखा कि अरशद बच्चों के साथ पूल में नहाने जा रहा है। तब बिलाल ने जैदी नगर घर से ही अरशद का पीछा किया। पीछा करते हुए वो स्वीमिंग पूल तक पहुंचा। वहां अरशद के अंदर जाने के थोड़ी देर बाद बिलाल अन्य 3 लोगों के साथ पूल में अंदर गया और अरशद को गोली मार दी।

गोली लगने के बाद इस तरह पूल साइड में पड़ा अरशद

गोली लगने के बाद इस तरह पूल साइड में पड़ा अरशद

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची अरशद को परिजन तुरंत अवध अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों में किसी बात पर तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *