LatestLucknowTOP STORIES

Akhilesh Yadav Says Bjp Is A Puppet Of Some Capitalists. – Amar Ujala Hindi Information Dwell – Up:अखिलेश यादव बोले


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो जनता के अधिकार की बात करे उसे भाजपा अपना विरोधी मानती है क्योंकि भाजपा जनता के हक को छीननेवाली पार्टी है। वो खरबपतियों की कठपुतली पार्टी है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि बीएययू को बचाने के लिए भाजपा के ख़िलाफ़ ‘आमरण अनशन’ पर बैठे डॉ. ओम शंकर जी से अनुरोध है कि वो अपना आमरण अनशन तोड़ें और जनता के रक्षक ‘इंडिया गठबंधन’ का साथ देकर भ्रष्ट भाजपा को हटाने के लिए नया व्रत लें।

भाजपा हर सच्चे इंसान के विरूद्ध है। जो जनता के अधिकार की बात करे उसे भाजपा अपना विरोधी मानती है क्योंकि भाजपा जनता के हक को छीननेवाली पार्टी है। जो निजीकरण के खिलाफ है। भाजपा उसे भी अपना दुश्मन समझती है क्योंकि वो उन खरबपतियों की कठपुतली है जो निजीकरण करके बेतहाशा मुनाफा कमाना चाहते हैं।

BHU को बचाने के लिए भाजपा के ख़िलाफ़ ‘आमरण अनशन’ पर बैठे डॉ. ओम शंकर जी से अनुरोध है कि वो अपना आमरण अनशन तोड़ें और जनता के रक्षक ‘इंडिया गठबंधन’ का साथ देकर भ्रष्ट भाजपा को हटाने के लिए नया व्रत लें।

भाजपा हर सच्चे इंसान के विरूद्ध है। जो जनता के अधिकार की बात करे उसे भाजपा… pic.twitter.com/ft8DsOPlv0— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) Could 22, 2024

जनता जन-विरोधी भाजपा को इतिहास बना देगी। उन्होंने अपने बयान में एक हैश टैग एक थी भाजपा भी जोड़ा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *