LatestLucknowNewsPoliticsTOP STORIESराजनीति

Bsp Declared Mahendra Singh Yadav Its Candidate On Sitapur Loksabha Seat

 

Sitapur Loksabha Seat: भाजपा छोड़ बसपा में पहुंचे प्रत्याशी महेंद्र यादव

चौथे चरण की नामांकन प्रक्रिया के दो दिन बाद शुक्रवार को बसपा ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव को पार्टी ने सीतापुर संसदीय क्षेत्र (Sitapur Loksabha Seat) से उम्मीदवार बनाया है। महेंद्र को टिकट मिलने से चुनाव का रोमांच बढ़ने की उम्मीद है।

महेंद्र सिंह यादव ने बिसवां विधानसभा से भाजपा के टिकट पर 2017 में चुनाव लड़ा और जीता भी। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन चुनाव से ठीक पहले एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

इसके बाद भाजपा ने उनका टिकट काटकर निर्मल वर्मा को दे दिया। निर्मल वर्मा ने बिसवां सीट पर कमल खिलाया, वहीं महेंद्र सिंह यादव टिकट कटने के पीछे मौजूदा सांसद राजेश वर्मा से खुन्नस मान रहे थे। लेकिन वह टिकट कटने के बाद भी भाजपा से जुड़े रहे।

उन्होंने विधानसभा चुनाव में निर्मल वर्मा के लिए वोट भी मांगे थे। इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बनाया था। वह सीतापुर संसदीय क्षेत्र में अपने होर्डिंग भी लगवाते रहे, लेकिन सांसद राजेश वर्मा लगातार तीसरी बार टिकट पाने में सफल रहे।

इससे महेंद्र सिंह यादव के अरमानों पर पानी फिर गया। लेकिन वह चुनाव लड़ने का मन बना चुके थे। ऐसे में कदम वापस नहीं खींचा। सोमवार को वह बसपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इसके बाद जनपद के बसपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

शुक्रवार शाम को जारी बसपा की सूची में उनका टिकट पक्का हो गया। अब इस सीट पर त्रिकोणीय लड़ाई की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा से राजेश वर्मा, गठबंधन से राकेश राठौर और बसपा से महेंद्र सिंह यादव जोर लगाते नजर आएंगे।

Also Read: IPL 2024 – ‘It’s not in my arms’ – Ishan Kishan not fascinated about T20 World Cup choice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *