Sp Mla Abhay Singh Turns into Emotional Whereas Providing Prayer To Ramlalla In Ayodhya. – Amar Ujala Hindi Information Reside – Ayodhya:रामलला के दरबार में फफक कर रो पड़े विधायक, बोले
रामलला के दर्शन के दौरान भावुक हो गए सपा विधायक अभय सिंह।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
]]>
गोसाईगंज से समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक अभय सिंह ने शनिवार को रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन के दौरान विधायक अभय सिंह भावुक हो गए और फफक कर रो पड़े।
समाजवादी पार्टी नेतृत्व की ओर से रामलला के दर्शन से रोके जाने पर समाजवादी पार्टी के कुछ विधायकों में रोष था। बीते दिनों अभय ने इस पर खुलकर विरोध दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ें – रायबरेली से ब्राह्मण चेहरा उतार सकती है भाजपा, कुमार विश्वास को लेकर हो रही चर्चा, खुद भी दिया संदेश
ये भी पढ़ें – तैयार रहें… इस साल झेलनी होगी ज्यादा गर्मी, हीटवेव की संख्या हो सकती है ज्यादा
राज्यसभा चुनाव के दौरान अभय पर भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में क्रॉस वोटिंग करने का भी आरोप है।
विधायक अभय सिंह ने कहा था कि जब यूपी के सभी विधायक रामलला के दर्शन करने आ रहे थे तो सपा के विधायकों को आने से रोका गया था।
हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इससे इंकार किया और कहा कि किसी को भी अयोध्या जाने से नहीं रोका गया था।