LatestNewsPoliticsTOP STORIESUttar Pradeshराजनीति

Crores of rupees got here into the financial institution accounts of dismissed army personnel | बर्खास्त सैन्य कर्मी के बैंक खातों में आए करोड़ों रुपये: देश विरोधी गतिविधि में शामिल होने की आशंका, एफआईआर


लखनऊ39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बर्खास्त सैन्य कर्मी के विषय में थाना पुलिस जानकारी जुटा रही है।

लखनऊ आलमबाग स्थित सेना के रिजर्व सप्लाई डिपो में तैनात रहे स्टोर हैंडलर प्रिंस कुमार सिंह के एक दर्जन बैंक खातों में 1.82 करोड़ रुपये आए।
इसकी जानकारी होने पर कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मिथिलेश यादव ने आलमबाग थाने में प्रिंस पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू की है।
आशंका है कि आरोपी प्रिंस देश विरोधी गतिविधियों में भी शामिल है। उसे कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के बाद 19 दिसंबर 2023 को बर्खास्त किया जा चुका है।
लेफ्टिनेंट कर्नल की आईडी से एयर टिकट बुक कराने पर हुआ खुलासा
लेफ्टिनेंट ने अपनी तहरीर में लिखा है कि 29 सितंबर 2019 में सिपाही प्रिंस कुमार सिंह रिजर्व सप्लाई डिपो में पोस्ट हुआ था।
20 अप्रैल 2022 में उसने अपना, पत्नी अर्चना और बच्चों के लिए बंगलुरु के एयर टिकट बुक किए थे। जिसमें उसने लेफ्टिनेंट कर्नल मिथिलेश यादव की आईडी का इस्तेमाल किया था।
उसने उनकी जगह अपनी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर लिख दिया, जिससे उनको जानकारी नहीं हुई। यही नहीं उसने यात्रा भी उन्हीं के नाम की।
इसकी जानकारी होने पर विभागीय जांच कराई गई। जिसमें पूछताछ के दौरान उसने अपराध कबूल किया और बताया कि वह बंगलुरु घूमने नहीं बेटे का इलाज कराने गया था।
इसी जांच में सामने आया कि उसके 12 बैंक खात हैं। जिसमें 1.82 करोड़ रुपये हैं। यह पैसे देश के बार्डर से सटे इलाकों से भेजी गई। जिससे संदिग्धता लग रही है। इसलिए मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जाए।
फ्राड की जानकारी पर हुई कोर्ट ऑफ इंक्वायरी, फिर बर्खास्त
सिपाही प्रिंस कुमार के फ्राड की जानकारी पर उसके खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी हुई। जिसमें उसने 12 बैंक खातों की रकम का ब्यौरा और साली के नौकरी से जुड़े फर्जी दस्तावेज के बारे में जानकारी नहीं दे सका।
सुबूतों के आधार पर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के बाद आरोपी प्रिंस को 19 दिसंबर 2023 को बर्खास्त कर दिया गया।
आलमबाग इंस्पेक्टर शिवशंकर महादेवन ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर इस्तेमाल करना, आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उपलब्ध साक्ष्यों की विवेचना के दौरान तस्दीक कर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मिलिट्री में साली की नौकरी के लिए भी किया फ्राड तहरीर में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *