LatestLucknowNewsTOP STORIESप्रदेश

लखनऊ:सिविल जजों को दिया निष्पक्ष निर्णय लेने का प्रशिक्षण, इस तरह दी गई जानकारी – Coaching For Civil Choose In Lucknow.


प्रशिक्षण सत्र में शामिल सिविल जज।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

सिविल जजों के लिए ‘निष्पक्ष निर्णय लेने और विवादों के बेहतर निष्पादन करने’ विषय पर प्रशिक्षण सत्र का बुधवार को जेटीआरआई में आयोजन किया गया। इसमें शामिल 65 सिविल जजों को आईआईएम इंदौर के मैनेजर नवीन कृष्ण राय ने संबोधित किया। प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य जजों को मैनजमेंट से संबंधित सिद्धांतों की जानकारी देना था।

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

कार्यक्रम में डिसिजन विज्ञान, प्रबंधन, नेगोशीएशन सिद्धांत और मनोविज्ञान से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। नवीन कृष्ण राय ने कहा, हर व्यक्ति के जीवन के अनुभव ही उसके दृष्टिकोण को दूसरों से भिन्न बनाते हैं। किसी भी केस में निर्णय देते समय उन्हें आरोपी, पीड़ित व स्वयं के मनोविज्ञान से एक बार विचार जरूर कर लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें – क्रिकेट विश्वकप: लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला, टीमों का शिड्यूल जारी

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024 : क्षेत्रवार दलित जातियों को जोड़ने का अभियान चलाएगी भाजपा, किए जाएंगे दलित सम्मेलन

उन्होंने विवादों के बेहतर प्रबंधन करने के लिए इंट्रेस्ट बनाम पोजीसन यानी हित बनाम स्थिति-केंद्रित दृष्टिकोण पर भी चर्चा की। इसके माध्यम से उन्होंने किसी विवाद में शामिल पक्षों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर बताई उनकी स्थिति और अंतर्निहित हितों (जिन्हें कोई पक्ष स्पष्ट रूप से बताता नहीं है) के बीच अंतर करने के महत्व के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *