LatestNewsTOP STORIESUttar Pradeshदेशराजनीति

Policemen scrambled to rescue the ‘bomber’s’ son. | SP सिटी बोले-वर्चस्व जमाने के लिए चलाए देसी बम; इंस्पेक्टर के बेटे को छोड़ बाकी 3 जेल गए


मुरादाबाद28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बमबाजी के आरोप में अरेस्ट हुए पुलिस कर्मियों के बेटे।

पुलिस कप्तान के बंगले से चंद कदमों के फासले पर देसी बम चलाने वाले पुलिस वालों के बेटे जेल भेज दिए गए हैं। इस दौरान अपनी “बमबाज” औलाद को बचाने के लिए पुलिस वाले छटपटाते नजर आए। किसी ने कप्तान की चौखट पर दस्तक दी तो कोई थाने की दहलीज पर गुहार लगाता नजर आया। लेकिन घटना संगीन थी और कप्तान का रुख सख्त, इसलिए रियायत कहीं से नसीब नहीं हुई। SP सिटी अखिलेश भदौरिया ने लंबी रायशुमारी के बाद प्रेशर को दरकिनार कर इस मामले में पीसी कर दी। प्रेस कांफ्रेंस में उनके पीछे बमबाजी की घटना के तीन आरोपी खड़े थे। इनमें से 2 पुलिस कर्मियों के बेटे थे। हालांक अमरोहा के इंस्पेक्टर क्राइम का बेटा इनके बीच से नदारद दिखा। उसी के नाम का एक दूसरा युवक जरूर पीछे खड़ा था। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा-बाकी दो भी जल्द पकड़े जाएंगे

SP सिटी का कहना है बाकी बचे दो आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे। बता दें कि बाकी बचे आरोपियों में अमरोहा जिले के इंस्पेक्टर क्राइम राजपाल सिंह का बेटा अर्जुन उर्फ सन्नी गुर्जर भी शामिल है। जबकि एक आरोपी इस घटना में घायल होने के बाद दिल्ली एम्स में एडमिट है। SP सिटी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने ललित सागर पुत्र गणेश निवासी सीएल गुप्ता बाग के पास काशीराम नगर थाना मझोला, दीपक उर्फ दीपू यादव पुत्र राजेश सिंह यादव निवासी पुलिस लाइन थाना मुरादाबाद और अर्जुन सिंह बोरा पुत्र स्व0 किशन सिंह निवासी मोहल्ला रेलवे हरथला कालोनी थाना सिविल लाइंस को अरेस्ट करके जेल भेजा गया है। इन तीनों में से अर्जुन बोरा का नाम एफआईआर में नहीं था। उसे सीसीटीवी फुटेज से ट्रेस करने के बाद अरेस्ट किया गया है।

बमबाजी के आरोप में अरेस्ट पुलिस वालों के बेटे।

बमबाजी के आरोप में अरेस्ट पुलिस वालों के बेटे।

दोनों पक्ष जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे

SP सिटी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया है कि घटना की रात करीब 12 बजे ललित सागर पुत्र गणेश निवासी सीएल गुप्ता बाग के पास थाना मझोला अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर लौट रहा था। रास्ते में पीली कोठी के पास विष्णु पुत्र जोली निवासी बंगला गांव थाना नागफनी मुरादाबाद उसे टकराया। विष्णु भी अपने दोस्त बॉबी का जन्मदिन रामपुर दौराहे 24 होटल से मनाकर आ रहा था। दोनों पक्षों के साथ ही 3-3 अन्य लोग भी थे।

इंस्पेक्टर के बेटे ने फोड़ा देसी बम

तभी तमंचे व बम से लैस अर्जुन सिंह उर्फ सन्नी गुर्जर पुत्र राजपाल सिंह ने अपने वर्चस्व को बढ़ाने के लिए चाकू और तमंचे तान दिए। दोनों ग्रुप में पहले से वर्चस्व को लेकर तनातनी थी। मारपीट के बाद उसने देसी बम फोड़ दिया। जिसमें विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अर्जुन के साथी पिूष और ललित भी घायल हो गए।

बरामद तमंचा और चाकू।

बरामद तमंचा और चाकू।

पुलिस ने तमंचा और चाकू रिकवर किया

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक चाकू रिकवर किया है। एसपी सिटी ने कहा कि वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की जाएंगी।

SP सिटी ने कहा कि वर्चस्व के लिए आरोपियों ने बमबाजी की थी।

SP सिटी ने कहा कि वर्चस्व के लिए आरोपियों ने बमबाजी की थी।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *