LatestNewsTOP STORIESUttar Pradeshदेशराजनीति

Congressmen take out padyatra on the anniversary of Bharat Jodo Padyatra | गोष्ठी की गई आयोजित, 136 दिनों की यात्रा लोगों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी


औरैया24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत जोड़ो पदयात्रा की वर्षगांठ पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा।

औरैया में भारत जोड़ो पदयात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में एक गोष्ठी आयोजित की गई। इससे पहले एक पदयात्रा का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4081किलोमीटर 12 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों, 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों की 136 दिनों की यात्रा लोगों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

इस यात्रा में लाखों लोग प्रेम और एकता के प्रति राहुल जी की भक्ति और धर्म, समुदाय, जाति आदि की परवाह किए बिना हर भारतीय को एकजुट करने की उनकी अटूट भावना से मंत्रमुग्ध थे। यह यात्रा ऐतिहासिक थी और हमारे देश के किसी भी राजनेता दारा अब तक की गई सबसे लम्बी पदयात्रा है। यह यात्रा जब तक जारी रहेगी। जब तक देश से नफरत समाप्त नहीं हो जाती।

केन्द्र सरकार नफरत फैलाने, लोगों को बांटने, विपक्षी दलों की आबाज को दबाने का काम कर रही है। आज महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, मजदूर, महिलाओं पर हो रहे अत्यधिक अत्याचार पर सरकार बात नहीं करना चाहती है। इस मौके पर अहसान मुहम्मद, सुरेन्द्र प्रताप माधव, सिपाही लाल निषाद, रविन्द्र पांडेय, गोविन्द दुबे आदि ने भी केन्द्र सरकार की नीतियों के बारे में अवगत कराया। गोष्ठी के बाद पदयात्रा सरैया होते हुए भिखरा, सराय गांव में समापन किया गया। इस यात्रा में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *