LatestNewsTOP STORIESUttar Pradeshदेशप्रदेशराजनीति

Chandrayaan 3 Mission What Will Occur If There Drawback Come up In Touchdown On Moon


Chandrayaan-3 Moon Touchdown: चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल (Vikram Lander) रविवार (20 अगस्त) को डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) से गुजरते हुए चंद्रमा के और पास पहुंच गया है. 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग हो सकती है. चलिए आपको बताते हैं अगर लैंडिंग में समस्या आई तो आगे क्या किया जाएगा. 

बता दें कि अगर चंद्रयान 3 की लैंडिंग में समस्या आती है तो एक महीने बाद फिर से कोशिश की जाएगी. चंद्रयान-3 को अगली सुबह के लिए इंतजार करना होगा. यह अगली सुबह 28 दिन बाद होगी. हालांकि, इस बार सफल लैंडिंग की पूरी उम्मीद जताई गई है. 

लैंडिंग को लेकर ISRO का ट्वीट 

इसरो (ISRO) ने ट्वीट कर कहा, “चंद्रयान-3 आगामी 23 अगस्त 2023 को लगभग शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है. आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.” चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद लैंडर अब खुद ही आगे की यात्रा कर रहा है और ये चांद से महज 25 किमी की दूरी पर चक्कर लगा रहा है.

Chandrayaan-3 Mission:

??Chandrayaan-3 is ready to land on the moon ?on August 23, 2023, round 18:04 Hrs. IST.

Thanks for the desires and positivity!

Let’s proceed experiencing the journey collectively
because the motion unfolds LIVE at:
ISRO Web site https://t.co/osrHMk7MZL
YouTube… pic.twitter.com/zyu1sdVpoE


— ISRO (@isro) August 20, 2023

14 जुलाई को हुई थी लॉन्चिंग

इसरो ने इस बारे में ट्वीट कर बताया, “दूसरे और अंतिम डीबूस्टिंग अभियान में लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक कक्षा में और नीचे आ गया है. मॉड्यूल अब आंतरिक जांच प्रक्रिया से गुजरेगा.” चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था. इससे पहले इसरो ने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल पर लगे कैमरों से ली गईं चंद्रमा की कई तस्वीरें भी शेयर की थीं. 

ये भी पढ़ें: Chandrayaan 3: चांद से महज कुछ किमी की दूरी पर चंद्रयान-3 का लैंडर, ISRO ने बताया कब और कितने बजे होगी सॉफ्ट लैंडिंग



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *