GujratLatestLucknowNewsPoliticsTOP STORIESप्रदेशराजनीति

BJP got huge victory in Gujarat Election 2022

गुजरात में हुए विधान सभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की

Gujrat: (Gujarat Election 2022) गुजरात में हुए विधान सभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। इसी के साथ ही विपक्ष पर संकट छा गया है। अब विधानसभा में विपक्ष की भूमिका के साथ विपक्ष के नेता पर संकट खड़ा हो गया है। लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका बहुत अहम होती है, लेकिन गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ जीत ने कहानी ही बदल दी है। बीजेपी (BJP) की जीत के बाद कांग्रेस दूसरे नम्बर की पार्टी बनी है। कांग्रेस (Congress) के पास विपक्ष में नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए बहुमत भी नहीं है। आधिकारिक तौर पर उस पार्टी को विपक्ष का नेता बनाने का मौका मिलता है, जिसके पास कम से कम 10 फीसदी सीटें हासिल हों।

ख़बरें और भी...... 



गुजरात विधान सभा में विपक्ष का नेता कैसे बनेगा

बीते चुनाव की बात करें तो, इस बार बीजेपी ने 182 में से 156 सीटें जीती हैं। उसे 2017 के मुकाबले 58 सीटों का फ़ायदा हुआ है। वहीं, कांग्रेस को सबसे ज़्यादा 60 सीटों के नुक़सान के साथ कुल 17 सीटों पर जीत हासिल हो पायी है। यहां विधान सभा में औपचारिक तौर पर विपक्ष के लीडर (Leader of Opposition) का दर्जा पाने के लिए अनिवार्य सीटें किसी भी दल को नहीं मिली हैं। ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि गुजरात विधान सभा (Gujarat Election 2022) में विपक्ष का नेता कैसे बनेगा?



182 सीटों में से कम से कम दस प्रतिशत या उससे अधिक सीटों वाली पार्टी का बनता है नेता प्रतिपक्ष

दरअसल पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार 2022 में बीजेपी की प्रचंड जीत के साथ सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। Gujarat Election 2022 में आधिकारिक तौर पर 182 सीटों में से कम से कम दस प्रतिशत सीटों वाली यानी 18 सीटें या उससे अधिक सीटें पाने वाली पार्टी के विधायक को ही नेता विपक्ष बनाया जाता है। या फ़िर इस तरह कहें कि उस पार्टी को विपक्ष का नेता बनाने का मौका मिलता है, जिसके पास कम से कम 10 फीसदी सीटें हासिल हों। अच्छी संख्या से विपक्ष मज़बूत भी होता है।



कांग्रेस मात्र 17 सीटें ही जीत पाई

गुजरात में कांग्रेस मात्र 17 सीटें ही जीत पाई है। ऐसे में यहां विधान सभा अध्‍यक्ष की सहमति से ही विपक्ष का नेता चुना जा सकेगा। अब चुने जाने वाले मुख्यमंत्री पर प्रचंड जीत के बाद जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरने का दबाव भी होगा। गुजरात विधान सभा में विपक्ष तो होगा, लेकिन वह बेहद कम संख्‍या वाला होगा। विपक्ष के नेता का दर्जा अहम होता है क्योंकि, इसे कई समितियों में शामिल किया जाता है। Gujarat Election 2022 में विधान सभा में औपचारिक तौर पर विपक्ष के लीडर (leader of opposition) का दर्जा पाने के लिए अनिवार्य सीटें किसी भी दल को नहीं मिली हैं। वहीँ बात करें कांग्रेस प्रभारी की तो नैतिक ज़िम्‍मेदारी लेते हुए गुजरात कांग्रेस प्रभारी डॉ रघु शर्मा ने अपने पद से इस्‍तीफ़ा दे दिया है।

Gujarat Election 2022 Result 182/182

 

BJP              INC            AAP                  OTH                Total 


156                17                                     4                    182


 

 

ख़बरें और भी......



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *