FoodGeneralLatestLucknowNewsUttar Pradeshप्रदेश

राजाजीपुरम स्थित S G Group का सराहनीय क़दम

The commendable work being done by the S G Group organization based in Rajajipuram..



Commendable step by S G Group at Rajajipuram

उत्तरप्रदेश/लखनऊ : देश में फ़ैली Covid-19 वैश्विक महामारी से प्रदेशों में Lockdown/Corona curfew के चलते जहाँ एक तरफ जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। लगातार कोरोना महामारी के संक्रमण के फ़ैलने के बाद से ब्लैक फंगस, वाइट फंगस एवं येलो फंगस जैसी बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं। तीमारदार मरीज़ों के इलाज को लेकर काफ़ी परेशान हो रहे हैं तो वहीँ कुछ संस्थांएँ व उनसे जुड़े लोग उन तीमारदारों के अलावा रोज़गार से परेशान लोगों को भोजन एवं नियत रोज़ मर्रा की ज़रूरतों के संसाधनों की पूर्ति करके लोगों को मदद पहुंचाने का भी कार्य कर रहे हैं। "The commendable work being done by the S G Group organization based in Rajajipuram.."

Also Read



S G Group संस्था द्वारा पिछले लगभग 27 दिनों से लगातार ज़रूरतमंदों को खाना मुहैया कराया जा रहा है।

इसी क्रम में आपको बताते चलें एक नाम राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित S G Group नाम की एक संस्था का भी लोगों की जुबां पर आता है। S G Group संस्था द्वारा पिछले लगभग 27 दिनों से लगातार ज़रूरतमंदों को खाना मुहैया कराया जा रहा है।

Also Read

 

S G Group संस्था द्वारा लगभग 800 लोगों को भोजन वितरित किया है।

लगातार भोजन की व्यवस्था कराते हुए S G Group संस्था के संचालक सैफ़ हसनैन द्वारा GNN (G News Networks) चैनल को बताया कि "उनके द्वारा संचालित संस्था ने पिछले 27 दिनों में S G Group संस्था द्वारा लगभग 800 लोगों को भोजन वितरित किया है।" उन्होंने चैनल को बताते हुए कहा कि "उनकी संस्था के द्वारा भोजन बांटने के कार्य में उनकी संस्था के साथी जिनमे कई महत्वपूर्ण लोग मदद पहुंचाने का कार्य करते हैं। गरीब परिवारों को सहायता एवं गरीब परिवार की बेटियों की शादी जैसे कार्य लगातार संस्था द्वारा किये जाते हैं।"

Also Read

 

 



बिल्लौचपुरा निवासी समाजसेवक शाहरुख़ अज़ीज़ की भी बहुत अहम भूमिका रही है।

जिनमें उनके साथियों के अलावा बिल्लौचपुरा निवासी समाजसेवक शाहरुख़ अज़ीज़ की भी बहुत अहम भूमिका रही है। समाजसेवक शाहरुख़ अज़ीज़ ने भी GNN चैनल को दिए गए अपने वक्तव्य में बताया कि "संस्था के प्रति योगदान में संस्था की ओर से लगातार लोगों को सम्मानित भी किया जाता रहा है। इससे लोगों की हौंसला अफ़ज़ाई भी होती है। इसी तरह देश में हर जगह संभ्रांत लोग अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते रहें तो कोई भूखा नहीं रह सकता क्योंकि परेशान लोगों के लिए अल्लाह/ईश्वर किसी को तो जरिया बनाता ही है। कोविद प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए आगे आने वाले समय में हम इस महामारी पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। देश के लोग सभी धर्म एवं जातियों से ऊपर उठकर लोगों को मदद पहुंचाते रहें तो हम विश्व में एक आला मुक़ाम भी हासिल कर सकते हैं।"

Also Read



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *