पांच राज्यों में चुनाव 2021 के एक्ज़िट पोल (Exit Poll)
लखनऊ GNN: एक तरफ़ देश में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने अपने तेज़ी से पैर पसारते हुए लाखों लोगों को अपना ग्रास बना लिया है। इसी महामारी के बीच देश में चुनाव आयोग द्वारा कराए गए पांच प्रदेशों में विधान सभा चुनाव संपन्न कराये गए। इन चुनावों में सभी पार्टियों ने हज़ारों की भीड़ भी इकट्ठा की और कई ने Covid Protocol का उल्लंघन भी किया। इसी के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को 8वें चरण के मतदान संपन्न होते ही कई एक्ज़िट पोल (Exit Polls 2021) लोगों के बीच आ चुके हैं। विभिन्न सर्वे एजेंसियों और न्यूज़ चैनलों के Exit Poll में अलग-अलग भविष्यवाणियां की गई हैं। हालांकि पांच प्रदेशों में सबसे ज़्यादा उत्सुकता पश्चिम बंगाल (West Bengal) को लेकर बनी हुई है। पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव को लेकर कई सर्वे में BJP और TMC के बीच कांटे की टक्कर दिखाई जा रही है। कुछ में ममता की पार्टी को बढ़त दिखाई जा रही है तो कुछ में बीजेपी पार्टी को।
West Bengal Elections Exit poll 2021
Republic TV के एक्ज़िट पोल नतीजों के मुताबिक़ बंगाल में BJP, ममता बनर्जी की TMC को पछाड़ सकती है। चैनल के एक्ज़िट पोल आंकड़ों के मुताबिक़ TMC+ को 128 से 138 सीटें मिलने के आसार हैं, जबकि वहीँ BJP बहुमत के आंकड़े के करीब जा सकती है। रिपब्लिक के एक्ज़िट पोल में बीजेपी+ को 138 से 148 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस के गठबंधन वाले 11 से 21 सीटें हासिल कर सकते हैं।
Also Read
इसके अलावा ABP C-Voter के सर्वे में BJP को 109-121 सीटें तो TMC को 152-164 सीटें मिलने का अनुमान जाताया गया है। Times Now C Voter के सर्वे में भी बीजेपी को 115 सीटें तो वहीं TMC को 158 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। India Today-Axis सर्वे ने दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई है। BJP को 134-160 सीट तो TMC को 130-156 सीटें मिलने की बात कही जा रही है।
Assam Elections Exit Poll 2021
देश में उत्तर-पूर्व के सबसे बड़े राज्य असम में इस बार की चुनावी लड़ाई बेहद दिलचस्प है। 2016 में राज्य में पहली बार सत्ता हासिल करने वाली BJP Party दोबारा सरकार में आने के दावे करती रही है तो वहीं विपक्षी Congress ने CAA विरोधी प्रदर्शनों को मुद्दा बनाया है।
India Today के एक्ज़िट पोल नतीजे के मुताबिक राज्य में BJP एक बार फिर सत्ता में वापस लौटती दिख रही है। Congress को 2016 के मुक़ाबले मामूली बढ़त मिलती नज़र आ रही है। सर्वे के मुताबिक़ BJP की अगुवाई वाली NDA को 75 से 85 सीटें बतायी जा रही हैं, तो वहीँ Congress की अगुवाई वाली UPA को 40 से 50 सीटें और अन्य को 1 से 4 सीटें मिलती दिख रही है।
वहीं एक अन्य सर्वे में NDA को ज़बरदस्त बढ़त मिलती बतायी जा रही है। Times Now C voter सर्वे के मुताबिक़ राज्य में BJP की अगुवाई वाली NDA को 115 सीटें जीतते बताया जा रहा है। Congress की अगुवाई वाली UPA 19 सीटों पर ही सिमटता दिख रही है। ABP C voter सर्वे में NDA और UPA के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। जहां NDA को 58 से 71 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है वहीं UPA को 53 से 66 सीटें तक मिलने की बात कही जा रही है।
Also Read
Tamilnadu Elections Exit poll 2021
इंडिया टुडे के एक्ज़िट पोल के मुताबिक डीएमके गठबंधन को 175 से 195 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं AIDMK गठबंधन को 38 से 54 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा AMMK को 1 से 2 सीटें, MNM को 0 से 2 सीटें और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी सीवोटर के एक्ज़िट पोल के अनुसार तमिलनाडु में यूपीए (डीएमके, कांग्रेस व अन्य) को 160 से 172 सीटें मिल सकती हैं वहीं एनडीए (एआईएडीएमके, बीजेपी व अन्य) को 58 से 70 सीटें मिल सकती हैं।
इसके अलावा एमएएम को 0 से 2 सीटें, एएमएमके को 0 से 2 सीटें और अन्य को 0 से 3 सीटें मिल सकती हैं। वहीं टुडेज चाणक्य के एक्ज़िट पोल के अनुसार तमिलनाडु में एआईएडीएमके को 57 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं डीएमके को 175 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 2 सीटें मिलने के आसार जताये जा रहे हैं।
Also Read
Kerala Elections Exit Poll 2021
ABP C voter के एक्ज़िट पोल के मुताबिक LDF को 71 से 77 सीटें जीतने का अनुमान है और UDF के खाते में 62 से 68 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं BJP की अगुवाई वाले राजग को 0 से दो सीटें जीतने का अनुमान जताया जा रहा है। Republic और CNX के एक्ज़िट पोल के मुताबिक LDF को 104 से 120 सीटें जीतने का अनुमान है और UDF को 20 से 36 सीटें जीतने। दूसरी ओर राजग को 2 सीटें, जबकि अन्य के खाते में भी 2 सीटें जाती दिख रही हैं।
Times Now C voter के एक्ज़िट पोल के मुताबिक LDF को 74 सीटें जीतने का अनुमान बताया गया है और UDF के खाते में 65 सीटें जाती दिख रही हैं। दूसरी ओर BJP की अगुवाई वाले राजग को 1 सीट जीतने का अनुमान जताया गया, जबकि अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं। Todays Chanakya के एक्ज़िट पोल के मुताबिक़ LDF को 102 सीटें जीतने का अनुमान बताया गया है, इसमें 9 सीटों का इज़ाफ़ा या कटौती हो सकती है। वहीं UDF के खाते में 35 सीटें जाती दिख रही हैं, यहां भी 9 सीटें घट-बढ़ सकती हैं। दूसरी ओर BJP की अगुवाई वाले राजग को 3 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है और जिसमें तीन सीटें और बढ़ सकती हैं या फिर कम हो सकती है। जबकि अन्य के खाते में 0 से तीन सीटें बताई जा रही हैं।
Also Read
Pondicherry Elections Exit Poll 2021
ABP के एक्ज़िट पोल के अनुसार Pondicherry में इस बार UPA (कांग्रेस + डीएमके) को 8 सीटें मिल सकती हैं जबकि पिछली बार इन्हें 17 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। लिहाज़ा 2016 की तुलना में इन्हें 9 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। NDA (एआईएनआरसी+बीजेपी+डीएमके) के खाते में औसत 21 सीटें जा सकती हैं और 2016 की 12 सीटों के आधार पर इन्हें 9 सीटों का फायदा हो रहा है। अन्य जस के तस हैं और इन्हें पिछली बार की तरह 1 सीट ही मिल सकती है।
Pondicherry में 2016 में हुए चुनाव में Congress के नेतृत्व में UPA की सरकार बनी थी। इसमें Congress को अकेले ही 15 सीटें मिली थी। इन चुनावों में Pondicherry में एक तरफ Congress और DMK का गठबंधन है तो वहीं दूसरी तरफ BJP ने AIADMK अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस समेत छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है।
Also Read