विधायक हरिओम सिंह यादव समाजवादी पार्टी से निष्कासित
2017 में फ़िरोज़ाबाद ज़िले की सिरसागंज सीट से हरिओम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रहे
लखनऊ: 2017 में फ़िरोज़ाबाद ज़िले के सिरसागंज सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रहे हरिओम सिंह यादव जोकि BJP के जयवीर सिंह को मात देकर विधायक बने थे। जिनको 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में 85,517 वोट मिले थे। वहीँ BJP के उम्मीदवार रहे जयवीर सिंह को 79,605 वोट प्राप्त हुए थे। इस तरह फ़िरोज़ाबाद ज़िले की सिरसागंज सीट से समाजवादी पार्टी को जीत हासिल हुई थी। फ़िरोज़ाबाद की सिरसागंज विधान सभा से हरिओम सिंह यादव विधायक घोषित किये गए थे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई पार्टी द्वारा की गयी
वहीँ अब विधायक को पार्टी के ख़िलाफ़ गतिविधियों में लिप्त रहने एवं भारतीय जनता पार्टी के साथ सांठ गाँठ करने के आरोप लगे हैं। इसी कारण से विधायक हरिओम यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई पार्टी द्वारा की गयी है। आज दिनांक 15/02/2021 को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए विधायक के निष्कासन का पत्र जारी किया गया।