BalarampurFEATUREDLatestLucknowNewsPoliticsराजनीति

अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन महासंघ की पहल पर सभी ब्राह्मण संगठनों ने सभी चुनावों में ब्राह्मणों को एकजुट होकर वोट करने के लिए की बैठक

ब्राह्मण लहर! विरोधियों पर कहर!!
अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन महासंघ(Akhil Bharatiya Brahman Sangathan Mahasangh) की पहल पर सभी ब्राह्मण संगठनों ने की बैठक।
अखिल भारतीय बाह्मण संगठन के अध्यक्ष असीम कुमार पांडेय ने सभी ब्राह्मण संगठनों को एकसाथ होकर एक स्वर में जीतने वाले ब्राह्मण प्रत्याशियों को सशर्त समर्थन देने का काम करने का संकल्प लेते हुए कहा कि वे ब्राह्मण हितो को ध्यान में रखकर ही कार्य करें। इसके साथ उपस्थित सभी 28 ब्राह्मणों के संगठनों ने उनको जिताने का संकल्प लिया, ऊँ ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण एकता फाउंडेशन, परशुराम सेना, सर्व ब्राह्मण चेतना मंच, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा० सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्म समाज, कान्यकुब्ज समाज, ब्राह्मण विचार मंच, ब्राह्मण एकता मंच, अखिल भारतीय ब्राह्मण सेना, भूदेव समाज सहित 28 ब्राह्मणों के संगठनों ने अपना समर्थन ब्राह्मण प्रत्याशी जो एकमात्र हैं इनको जिताने का संकल्प लिया। साथ ही पूरे प्रदेश में जहां जहाँ ब्राह्मण प्रत्याशी जीतने लायक हैं बिना जीत हार की परवाह किये केवल समाज के प्रत्याशियों की मदद होनी चाहिये इस पर पूर्ण सहमति भी बनी।
अध्यक्षीय भाषण देते हुए अध्यक्ष असीम कुमार पांडेय ने कहा कि अगर समाज में अपना अस्तित्व कायम रखना है तो जनप्रतिनिधित्व में ब्राह्मणों की दशा को देखते हुए भागीदारी बढ़ानी होगी इसके लिये सर्वप्रथम समाज के प्रत्याशियों को ही जिताने का भीष्म संकल्प लेना होगा।
सभा की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और स्वस्ति वाचन से प्रारंभ हुई। सभी ब्राह्मणों को जनेऊ वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *